इतना तेज धमाका कि आसपास की गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकी हमले का शक!
Red Fort Blast News: दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार रात अचानक हुए धमाके ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
इतना तेज धमाका कि आसपास की गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकी हमले का शक!
Red Fort Blast News: सोमवार शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के नजदीक एक कार में हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। यह धमाका इतना जोरदार था कि पास खड़ी दूसरी कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
घटना चांदनी चौक से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां आमतौर पर काफी भीड़ रहती है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
फॉरेंसिक टीम और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
घटनाक्रम से जुड़ी 10 अहम बातें
- लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ।
- धमाका इतना भीषण था कि पास खड़ी दूसरी कार के परखच्चे उड़ गए।
- धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।
- कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
- घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
- फॉरेंसिक और बम निरोधक टीमें मौके पर पहुंची हैं।
- धमाका चांदनी चौक के पास हुआ, जहां उस समय भारी भीड़ थी।
- पुलिस को शक है कि यह धमाका आतंकी घटना हो सकता है।
- घायल लोग सड़क पर बुरी तरह घायल अवस्था में मिले, जिन्हें तुरंत निकाला गया।
- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- लाल किले के पास धमाके के बाद चारों तरफ फैली आग, कई लोग हताहत- देखें भयावह VIDEO
अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार में किस प्रकार का विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने बताया कि धमाका सामान्य नहीं था और इसकी तीव्रता से यह आशंका जताई जा रही है कि यह एक संगठित आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल पुलिस, फॉरेंसिक और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है।
