सांकेतिक तस्वीर
Air India News: एयर इंडिया अक्सर अपनी लेटलतीफी और फ्लाइट के दौरान होने वाली घटनाओं को लेकर चर्चा में रहता है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है, लेकिन ताजा मामला किसी खराबी या आपात लैंडिंग का नहीं बल्कि काॅकरोच को फांसी दिए जाने से जुड़ा है। जिसे लेकर सोशल मीडिया में बहस तेज हो गई है।
दरअसर, दिल्ली से दुबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की कैबिन डिफेक्ट लॉगबुक की एक एंट्री वायरल हो गई है, जिसमें लिखा गया था कि उड़ान के दौरान एक जिंदा कॉकरोच मिला, जिसे फांसी दी गई जब तक उसकी मौत नहीं हुई। यह एंट्री सामान्य शिकायतों जैसे वॉशबेसिन जाम और एंटरटेनमेंट सिस्टम खराब के बीच दर्ज की गई थी, जिससे यह लाइन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
जैसे ही लॉगबुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इंटरनेट पर लोगों ने इस पर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, एयर इंडिया अब कीड़ों को भी सजा-ए-मौत दे रही है। वहीं एक अन्य यूजरर ने कहा, कम से कम कॉकरोच को न्याय तो मिला। कुछ लोगों ने इसे हास्यपूर्ण एंट्री बताया, जबकि अन्य ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेकऑफ के कुछ देर बाद एक यात्री ने फ्लाइट के गैली (किचन एरिया) में कॉकरोच देखा और तुरंत क्रू को सूचित किया। क्रू मेंबर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कीड़े को मार दिया और पूरे वाकये को आधिकारिक मेंटेनेंस लॉगबुक में दर्ज कर दिया। हालांकि एयर इंडिया ने अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
कुछ दिन पहले ही एयर इंडिया की नागपुर-दिल्ली फ्लाइट (AI466) को बर्ड हिट का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद विमान को वापस नागपुर लाया गया। और अब फ्लाइट में काॅकरोच नजर आने से जहां कुछ लोग इसे मजा के तौर पर ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने साफ-सफाई पर सवाल उठाते हुए इसे एक गंभीर मुद्दा बताया है।
यह भी पढ़ें: मलेशिया में शुरू हुआ 47वां आसियान शिखर सम्मेलन, प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली होंगे शामिल
बता दें कि, भारत पहली बार एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विमान दुर्घटना जांचकर्ताओं की बैठक (APAC-AIG Conference) की मेजबानी कर रहा है, जो 28 से 31 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित होगी और इसमें 90 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होंगे।