Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आतिशी आज लेंगी दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में ​​​​​​​शपथ, बनेंगी दिल्ली की सबसे युवा CM

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण आज शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा और साथ ही और उनका मंत्रिपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगा।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 21, 2024 | 02:59 PM

अरविंद केजरीवाल व आतिशी मार्लेना (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आतिशी आज यानी शनिवार को राजधानी ​​​​​दिल्ली की 9वीं और सबसे युवा मुख्यमंत्री के अलावा सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वे आज राजभवन में शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। यहां LG विनय कुमार सक्सेना उन्हें ​​​​शपथ दिलाएंगे। आज इस शपथ समारोह में केजरीवाल और सिसोदिया भी शामिल होंगे।

जानकारी हो कि 43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से अब तक तीन बार की विधायक हैं। वहीं आज शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली की सबसे युवा CM बनने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम हो जाएगा। इससे पहले ये रिकॉर्ड केजरीवाल के पास था। साल 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के समय केजरीवाल तब 45 साल के थे।

यहां पढ़ें –  जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बड़ा हादसा, जवानों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत

सम्बंधित ख़बरें

आतिशी का ‘फेक वीडियो’ शेयर करने पर बढ़ी कपिल मिश्रा की मुश्किलें, कांग्रेस विधायकों पर भी FIR दर्ज

पंजाब सरकार में बड़ा फेरबदल: रातों-रात छिने मंत्रियों के पावरफुल विभाग, किसे मिली नई जिम्मेदारी

‘गरीबी नहीं, गरीबों को हटा रही रेखा सरकार’, बिना आदेश घर तोड़ने पर AAP ने BJP को घेरा

‘शीश महल’ का खुलेगा राज? कल से दिल्ली विधानसभा सत्र में मचेगा घमासान, इन 3 रिपोर्टों पर सबकी नजर

President Droupadi Murmu appoints Atishi as CM of NCT Delhi, from the date of her being sworn in and accepts Arvind Kejriwal’s resignation. The President clears the appointment of 5 Ministers. The oath ceremony at Raj Niwas will be held on September 21 pic.twitter.com/I2dppt7Mx6 — ANI (@ANI) September 20, 2024

वहीं आतिशी का दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही और उनका मंत्रिपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगा। इस बाबत उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

President Droupadi Murmu appoints Atishi as CM of NCT Delhi, from the date of her being sworn in and accepts Arvind Kejriwal’s resignation. The President clears the appointment of 5 Ministers. The oath ceremony at Raj Niwas will be held tomorrow, September 21: Official source — ANI (@ANI) September 20, 2024

बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है और शपथ ग्रहण समारोह राज निवास में आज शनिवार शाम 4:30 बजे होगा। ‘आप’ के एक नेता के अनुसार समारोह के सादे ढंग से आयोजित होने की संभावना है। इस सप्ताह की शुरुआत में आप विधायकों की बैठक हुई और सर्वसम्मति से आतिशी को सत्तारूढ़ विधायक दल का नेता चुना गया।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 105, 95, 88 का फॉर्मूला, MVA में सीटों का बंटवारा तय!

वहीं आप द्वारा घोषित नए मंत्रिपरिषद में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने मुकेश अहलावत शामिल होंगे। राय, गहलोत, भारद्वाज और हुसैन निवर्तमान केजरीवाल सरकार में मंत्री हैं। आतिशी सरकार का कार्यकाल संक्षिप्त होगा क्योंकि दिल्ली में अगले साल फरवरी में राजधानी ​​​​​दिल्ली विधानसभा चुनाव होने हैं।

Delhi cm atishi marlena oath live update arvind kejriwal aap

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2024 | 07:39 AM

Topics:  

  • AAP
  • Arvind Kejriwal
  • Atishi Marlena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.