Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, 11 बजे विधायक दल की बैठक, कौन होगा अगला CM

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 17, 2024 | 07:44 AM

अरविंद केजरीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: अपने कहे अनुसार अरविंद केजरीवाल आज यानी मंगलवार 17 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे देंगे। इस बाबत आज सुबह 11 बजे उन्होंने CM हाउस में विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। इसमें नए मुख्यमंत्री का नाम तय होना है। वहीं शाम 4:30 बजे वे उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना से मिलकर वा अपना इस्तीफा सौपेंगे। केजरीवाल ने बीते रविवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

कहा जा रहा है LG से मुलाकात के दौरान ही केजरीवाल दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम भी सौपेंगे। वहीं सूत्रों की मानें तो आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसी हफ्ते नए CM और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सक्सेना ने केजरीवाल को मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे मुलाकात के लिए समय दिया है।

यहां पढ़ें – जन्मदिन विशेष: तीन बार लगातार पीएम बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी नेता जिसके फैसलों से बदली देश की तस्वीर

सम्बंधित ख़बरें

सिख गुरु टिप्पणी विवाद: विजेंद्र गुप्ता का बड़ा दावा, FSL रिपोर्ट में सदन की रिकॉर्डिंग निकली असली

BMC चुनाव में बड़ा बवाल! उद्धव गुट के प्रत्याशी की उम्मीदवारी होगी रद्द? AAP ने चुनाव आयोग से की ये मांग

‘एक दिन का डिलीवरी बॉय’ बने सांसद राघव चड्ढा, ठंड में घर-घर पहुंचाया सामान, खुद शेयर किया वीडियो

Video: आतिशी का ‘फेक वीडियो’ और सिखों का अपमान; संजय सिंह का BJP पर हमला, बोले- ‘PM मोदी मांगें माफी’

इस बाबत बीते सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के दौरान पार्टी नेताओं के साथ ‘एक-एक करके’ सोमवार को बातचीत की थी।

बता दें कि बीते 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने बीते 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा।’

यहां पढ़ें – नागपुर में गडकरी के प्रोजेक्ट पर अड़ंगा ही अड़ंगा

इधर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बीते सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना ‘मर्यादा’ का पालन नहीं, बल्कि ‘मजबूरी’ में लिया गया एक फैसला है। सचदेवा ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल के शासन में दिल्ली सरकार का कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं है। उन्होंने केजरीवाल पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘अदालत ने आपको आपकी चोरी के कारण जेल भेजा और आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा। जहां तक ​​चुनाव का सवाल है, नवंबर तक का भी इंतजार मत कीजिए, अक्टूबर में ही चुनाव कराइए। BJP तैयार है और दिल्ली की जनता भी तैयार है और वो जल्द से जल्द ऐसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री से छुटकारा पाना चाहती है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi cm arvind kejriwal resign manish sisodia aap kailash gehlot sunita kejriwal atishi bharatdwaj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2024 | 07:42 AM

Topics:  

  • AAP
  • Arvind Kejriwal
  • Manish Sisodia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.