Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। आतिशी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी यह पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की जानकारी दी।
- Written By: साक्षी सिंह
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी प्रधानमंत्री मोदी को पुष्प गुच्छ सौंपा गया
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। आतिशी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी यह पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की जानकारी दी। हालांकि, इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी गई।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद आतिशी उनकी उत्तराधिकारी बनी।
ये भी पढ़ें:-बहराइच दंगे पर प्रियंका गांधी का आया बयान, बोलीं- दोषियों पर सख्ती से तुरंत एक्शन लेकर हिंसा रोके सरकार
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Chief Minister of Delhi, @AtishiAAP called on PM @narendramodi. pic.twitter.com/ZDXxMOhURx — PMO India (@PMOIndia) October 14, 2024
आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 21 सितंबर को आतिशी ने दिल्ली के सीएम का पद संभाला था। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। हालांकि दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित है।
