- Hindi News »
- India »
- Delhi Cbi Arrests Delhi Deputy Cm Manish Sisodia In Connection With Liquor Policy Case
शराब नीति मामला: CBI ने घंटो पूछताछ के बाद डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: @ANI/Twitter
नई दिल्ली: शराब नीति मामले (Liquor Policy Case) में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जांच एजेंसी ने डिप्टी सीएम से 8 घंटे पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि, एक अधिकारी ने पूछताछ के दौरान सिसोदिया का नाम लिया था, जिसके आधार पर उनसे पूछताछ और गिरफ्तारी की गई।
Delhi | CBI arrests Delhi Deputy CM Manish Sisodia in connection with liquor policy case. pic.twitter.com/gFjHPV33ZG — ANI (@ANI) February 26, 2023
सीबीआई के दफ्तर पहुंचने से पहले सिसोदिया अपनी मां से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और रोड शो करते हुए CBI के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम के साथ उनके हजारों समर्थक भी थे। सभी ने हेडक्वार्टर के पास धरना दिया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बढ़ता देख दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लगा दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के मंत्री गोपाल रॉय समेत सांसद संजय सिंह को भी हिरासत में लिया। जिस पर पुलिस ने कहा कि, कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से उन्हें हिरासत में लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को सिसोदिया से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू की है। सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी नंबर एक सिसोदिया से इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी। एक महीने बाद 25 नवंबर को सीबीआई ने मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया था। सीबीआई के आरोप पत्र में सिसोदिया का नाम नहीं था, क्योंकि उस समय उनके और अन्य संदिग्धों व आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच जारी थी।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की लहर, निकाय चुनावों में 685 सीटों पर मिली जीत; BJP का बुरा हाल
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एजेंसी
पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना में ‘झाड़ू’ का चला जादू! शुरुआती रुझानों में AAP ने बनाई बढ़त, कांग्रेस-SAD पस्त
‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
Delhi cbi arrests delhi deputy cm manish sisodia in connection with liquor policy case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














