Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्‍ली लाल किला ब्‍लास्‍ट में स्टिकी बम का इस्‍तेमाल? धमाके की वजह को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Delhi Car Blast Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके को लेकर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 11, 2025 | 10:19 AM

दिल्‍ली लाल किला ब्‍लास्‍ट

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Blast News Update: राजधानी दिल्ली में रविवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। अब तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाका एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं, जबकि जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमाके के पीछे किसी आतंकी साजिश का हाथ तो नहीं है।

स्टिकी बम के इस्तेमाल का शक

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में स्टिकी बम के इस्तेमाल का शक जताया जा रहा है। यह एक छोटा लेकिन बेहद खतरनाक विस्फोटक उपकरण होता है, जिसे मैग्नेट या चिपकने वाले पदार्थ की मदद से किसी गाड़ी, बाइक या धातु की सतह पर आसानी से लगाया जा सकता है। इसका रिमोट कंट्रोल या टाइमर से विस्फोट किया जाता है। ऐसे बम को पहचान पाना मुश्किल होता है क्योंकि यह सामान्य वस्तु जैसा दिखता है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, स्टिकी बम तकनीक का इस्तेमाल पहले इजरायली अंबेसी के अधिकारियों पर हमले में हो चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! हर महीने खाते में आएंगे ₹1500, मान सरकार ने शुरू की मावां धियां सत्कार योजना

नाइट्रोजन सिलेंडर फटने से दहल उठा दादरा नगर हवेली, मलबे में तब्दील हुआ गोदाम, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं

योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल

न्यूज18 की खबर के मुताबिक, दिल्ली के लाल किला धमाका आतंकी हमला है। दिल्‍ली पुलिस की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्ठि कर दी गई है. देर रात दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की कि यह धमाका सुनियोजित आतंकी साजिश का नतीजा था। मौके से बरामद मलबे में आईईडी के अवशेष मिले हैं। एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली धमाका: PM मोदी ने शाह से की बात, गृह मंत्री बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नही

गृह मंत्री लाल किला ब्‍लास्‍ट मामले पर गृह मंत्री ने आईबी चीफ से बात की

लाल किला धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी चीफ (Intelligence Bureau Chief) से बात कर हालात की पूरी जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को हर कोण से जांच करने और किसी भी सुराग को नज़रअंदाज़ न करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Delhi blast lal quila car dhamaka update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2025 | 10:57 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi Blast
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.