हवा में डगमगाया, फिर रनवे पर टकरा गया एयर इंडिया का विमान, दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में ‘टेल-स्ट्राइक’
Bengaluru Airport Accident: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2651 का लैंडिंग के समय टेल स्ट्राइक हो गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
एअर इंडिया फ्लाइट, फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Air India Flight Tail Strike: एयर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट हादसे का शिकार होते-होते बची। फ्लाइट AI2651 की लैंडिंग के दौरान ‘टेल-स्ट्राइक’ की घटना सामने आई है। हालांकि राहत की खबर यह है कि विमान सुरक्षित तरीके से उतर गया और सभी यात्री व क्रू सामान्य रूप से बाहर निकल गए।
एयर लाइन के प्रवक्ता ने बाताया कि घटना के बाद विमान को विस्तृत तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच तय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित नियामक एजेंसियों के साथ मिलकर की जाएगी, जिससे घटना के कारणों का सही से विश्लेषण किया जा सके।
कैसे हुआ यह हादसा?
इस खौफनाक घटना के पीछे का मुख्य कारण ‘वेक टर्बुलेंस’ (Wake Turbulence) बताया जा रहा है। बता दें कि जब एयर इंडिया का यह विमान लैंड करने वाला था, उसी वक्त उसके ठीक आगे उड़ रहे एक अन्य विमान की वजह से हवा के दबाव में भारी बदलाव आया।
सम्बंधित ख़बरें
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
23 जून: एक दिन, दो त्रासदियां; बदली भारत की राजनीति और दुनिया का इतिहास
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा
एविएशन एक्सपर्ट्स की मानें तो आगे चल रहे विमान के पीछे हवा का जो तेज भंवर बनता है, उसके संपर्क में आने से पीछे वाले विमान का बैलेंस बिगड़ सकता है और इसी टर्बुलेंस की वजह से विमान का नियंत्रण प्रभावित हुआ और लैंडिंग के दौरान विमान की टेल रनवे से जा टकराई।
वापसी उड़ान रद्द
इस घटना के बाद वापसी उड़ान को रद्द कर दिया गया है। बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI2652 को रद्द करना पड़ा है। एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी शुरू कर दी है, वहीं ग्राउंड टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही है।
यह भी पढ़ें- समुद्र में डूबी युद्धपोत INS गुलदार! भारत में पहली बार शुरू होने जा रहा है सबमरीन टूरिज्म, जानें इसकी खासियत
टेल-स्ट्राइक किसे कहते हैं?
बता दें कि टेल-स्ट्राइक ऐसी स्थिति होती है जब लैंडिंग या टेकऑफ के वक्त विमान का पिछला हिस्सा (टेल) रनवे से टकराने लगता है। ऐसा आमतौर पर उस समय होता है जब विमान का एंगल जरूरत से ज्यादा ऊपर हो या फिर लैंडिंग के समय संतुलन बिगड़ता है। ऐसी घटना खतरनाक हो सकती है क्योंकि इससे विमान के ढांचे को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।
