-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Delhi Baby Care Centre Fire Police Apprehends The Owner Of Baby Care Centre
दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक को किया गिरफ्तार, आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की मौत
- Written By: किर्तेश ढोबले
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गयी। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि 12 शिशुओं को अस्पताल से निकाला गया लेकिन उनमें से सात की मौत हो गई। जबकि पांच शिशुओं का एक अन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

दिल्ली के एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने की घटना में 7 नवजातों की मौत (सौजन्य : पीटीआई फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली में बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए अस्पताल के मालिक नवीन किची को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व दिल्ली के विवेक विहार स्थित ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न’ अस्पताल में शनिवार रात करीब 11:30 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात आग लगने के बाद से डॉक्टर नवीन किची फरार थे। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विवेक विहार थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 336 (दूसरों की जान खतरे में डालने वाला कार्य) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है।
सात मासूमों की गई जान
सम्बंधित ख़बरें
मिली जानकारी के अनुसार, इस धमाके में सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई। जबकि कई बच्चे घायल हुए है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि 12 शिशुओं को अस्पताल से निकाला गया लेकिन उनमें से सात की मौत हो गई। गर्ग ने बताया कि पांच शिशुओं का एक अन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
Delhi New Born Baby Care Hospital incident | Delhi Police apprehends the owner of the Baby care centre. 6 newborn babies died and several others were injured after a fire broke out at the Newborn Baby Care Hospital in Vivek Vihar last night. pic.twitter.com/Rbb35BXIgQ — ANI (@ANI) May 26, 2024
रात साढ़े 11 बजे लगी आग
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल’ और उससे सटी एक इमारत में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगी। अन्य लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल से बाहर निकाला गया और दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे अस्पताल ले जाने पर छह शिशुओं को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। शिशुओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी हॉस्पिटल ले जाया गया।
PM मोदी ने घटना पर जताईं संवेदनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है,साथ ही उन्होंने शोक संतप्त अभिभावकों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
Delhi baby care centre fire police apprehends the owner of baby care centre
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Jul 27, 2026 | 09:28 AMश्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
Jul 27, 2026 | 09:25 AMउज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं से मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार
Jul 27, 2026 | 09:23 AMChia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका
Jul 27, 2026 | 09:21 AM5 युवकों की हत्या के आरोपी डॉ. अमित खरे का अस्पताल सील, बिना अनुमति चल रहा था ‘स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल’
Jul 27, 2026 | 09:20 AMNavabharat Nishanebaaz: हर कार्यकर्ता की खास चॉइस, ऊंचा पद पाने की ख्वाहिश
Jul 27, 2026 | 09:19 AMGold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव
Jul 27, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














