रक्षा मंत्रालय ने HAL को 97 तेजस विमान खरीदने का दिया ठेका, देश का आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) हाल ही में भारतीय वायु सेना (Indian Navy) के लिए 97 हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए एमके-1ए) तेजस खरीदने के लिए HAL से हाथ मिलाया है जो देश के लिए आत्मनिर्भरता का संकेत है।
- Written By: दीपिका पाल
रक्षा मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला (सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (Indian Navy) के लिए 97 हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए एमके-1ए) तेजस खरीदने के लिए एयरोस्पेस क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को एक ठेका दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कितनी है इन विमानों की कीमत
इन लड़ाकू विमानों की अनुमानित कीमत 67,000 करोड़ रुपये है। तेजस विमान हवाई युद्ध और आक्रामक हवाई सहायता मिशनों के लिए अहम हैं जबकि टोही और जहाज-रोधी अभियान इसकी अन्य विशेषताएं हैं। नवंबर में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय वायु सेना के लिए 97 और तेजस विमान खरीदने की परियोजना को स्वीकृति दे दी थी। उसने भारतीय वायु सेना के अपने सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के बेड़े को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा उन्नत बनाए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी थी।
देश में आत्मनिर्भरता पर प्रयास
सम्बंधित ख़बरें
Indian Navy SSC Officer Recruitment: भारतीय नौसेना में 275 SSC अधिकारी पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन
समुद्र से समृद्धि तक… पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत
PM नरेंद्र मोदी आज देश की नौसेना को सौंपेंगे 3 खतरनाक स्वदेशी युद्धपोत, जानें क्या है खासियत
Indian Sailor Death: ओमान तट पर एमटी सेलेस्टियल जहाज में भारतीय नाविक की मौत, कैप्टन ने मांगी मदद
यहां पर रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए टेंडर का जवाब देने के लिए कंपनी को तीन महीने का समय दिया गया है। इसमें अब । नए एलसीए मार्क-1ए लड़ाकू विमानों में 65 फीसदी से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया जाने वाला है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों के आने से भारतीय वायुसेना को मिग-21, मिग-23 और मिग-27 के अपने बेड़े को बदलने में मदद मिलेगी। बता दें, इससे पहले योजना की घोषणा सबसे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन की धरती पर की थी। इस प्रयास से देश में आत्मनिर्भरता बढ़ती जाएगी।
एजेंसी
