December Holidays 2026: महाराष्ट्र में दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और सरकारी दफ्तर? देखें लिस्ट

December Public Holidays: दिसंबर में क्रिसमस, साप्ताहिक अवकाश और विंटर वेकेशन के चलते महाराष्ट्र में बैंक, स्कूल व सरकारी दफ्तर कई दिन बंद रहेंगे। यहां देखें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल।
Maharashtra Public Holidays December 2026
महाराष्ट्र में दिसंबर के सार्वजनिक अवकाशप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश

  • 25 से 27 दिसंबर तक लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

  • क्रिसमस की अनिवार्य छुट्टी के साथ-साथ शीतकालीन अवकाश

Maharashtra Public Holidays December 2026: साल 2026 का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर छात्रों से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक में छुट्टियों को लेकर उत्साह है। लोग दिसंबर की छुट्टियों में घुमने का प्लान भी बना रहे हैं। आइए जानते है महाराष्ट्र में इस महीने कितने दिन और कब-कब छुट्टियां मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, दिसंबर 2026 में राज्य के सरकारी दफ्तरों, बैंकों, स्कूलों और कॉलेजों में क्रिसमस का सार्वजनिक अवकाश रहेगा, लेकिन साप्ताहिक छुट्टियों और विंटर वेकेशन के चलते कई दिनों तक कामकाज बंद रहेगा।

25 दिसंबर को रहेगा आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश

महाराष्ट्र शासन की अधिसूचना के अनुसार, शुक्रवार, 25 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय, नगर निगम, शैक्षणिक संस्थान और बैंक बंद रहेंगे। 25 दिसंबर शुक्रवार को होने के कारण सरकारी कर्मचारियों को शनिवार और रविवार मिलाकर लगातार तीन दिनों का लॉन्ग वीकेंड मिलने की संभावना है।

Maharashtra Public Holidays December 2026
WhatsApp Web को लेकर महाराष्ट्र सरकार की चेतावनी, सरकारी कर्मचारियों से लॉगआउट करने की अपील

बैंक और सरकारी दफ्तरों के अवकाश का शेड्यूल

  • सरकारी दफ्तर: महाराष्ट्र सरकार के कार्यालयों में नियमित रूप से शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। इस साल 6 दिसंबर को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस है, लेकिन इस दिन रविवार पड़ने के कारण अलग से कार्यदिवस की छुट्टी नहीं होगी।

  • बैंक अवकाश: बैंकों में 6, 13, 20, 27 दिसंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा महीने के दूसरे शनिवार यानी 12 दिसंबर और चौथे शनिवार यानी 26 दिसंबर को कामकाज बंद रहेगा। ऐसे में 25 दिसंबर को क्रिसमस, 26 दिसंबर को चौथा शनिवार और 27 दिसंबर को रविवार आने से बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।

Maharashtra Public Holidays December 2026
महाराष्ट्र कैबिनेट के 14 बड़े फैसले: 42 लाख किसानों को 3 महीने मुफ्त राशन, सिंचाई परियोजना को 5548 करोड़ मंजूर

स्कूल और कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश

महाराष्ट्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों व कॉलेजों में 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी अनिवार्य रूप से रहेगी। इसके अलावा, कई सीबीएसई, आईसीएसई और निजी स्कूलों में 24 या 25 दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक शीतकालीन अवकाश दिया जा सकता है। हालांकि, राज्य बोर्ड के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में छुट्टियों की तारीखें स्थानीय प्रशासन और संबंधित संस्थान के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार तय होती हैं।