Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PAN-Aadhaar लिंक करने की 31 दिसंबर है आखिरी तारीख! घर बैठे इन आसान स्टेप्स में कर लें अपडेट

How to Link PAN to Aadhaar: आधार और पैन को लिंक करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। अगर आपने यह काम नहीं किया तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN निष्क्रिय हो जाएगा।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 27, 2025 | 05:00 PM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

PAN-AADHAR Linking: यह साल खत्म होने से पहले PAN को Aadhaar से लिंक करना एक बेहद जरूरी काम है। सरकार ने इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है। UIDAI ने नवंबर 2025 से प्रक्रिया को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए कई बड़े बदलाव लागू किए हैं।

UIDAI ने यह स्पष्ट किया है कि PAN को Aadhaar से लिंक करना अब सभी के लिए अनिवार्य है। इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। यदि कोई व्यक्ति इस समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसका PAN कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय (Invalid) कर दिया जाएगा। पैन के इनवैलिड होने के कारण आपके कई तरह के वित्तीय काम रुक सकते हैं।

नए PAN के लिए आधार जरूरी

नए PAN के लिए आवेदन करने वालों के लिए भी आधार लिंक करना जरूरी कर दिया गया है। साथ ही, पहचान प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के उद्देश्य से बैंकों और वित्तीय संस्थानों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने ग्राहकों का e-KYC, OTP या वीडियो वेरिफिकेशन के माध्यम से पूरा करें, ताकि पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस बन सके।

सम्बंधित ख़बरें

बेटे अग्निवेश से किया वादा निभाएंगे वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल, दान करेंगे कमाई का 75% हिस्सा

सुप्रीम कोर्ट में महिला ने जजों को कहा ‘गाइज’, जस्टिस विक्रम नाथ की प्रतिक्रिया ने जीता दिल

नेशनल लेवल शूटर के साथ कोच ने किया यौन शोषण, ‘मैच एनालिसिस’ के बहाने होटल बुलाकर किया उत्पीड़न!

महंगा हुआ आधार कार्ड बनवाना, जेब से कितने रुपए लगेंगे अब?

जानें लिंकिंग का आसान तरीका और स्टेटस चेक

आधार को PAN से लिंक करना बहुत ही आसान प्रक्रिया है। इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होता है। वहां होमपेज पर “Link Aadhaar” विकल्प चुनना होता है। इसके बाद उपयोगकर्ता को अपना 10 अंकों का PAN और 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक शुल्क का भुगतान किया जाता है, जिसके बाद सिस्टम अपने आप दोनों दस्तावेजों को लिंक कर देता है।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका PAN-Aadhaar लिंक हुआ है या नहीं, तो इसका स्टेटस भी आसानी से ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसके लिए इनकम टैक्स पोर्टल पर जाकर “Link Aadhaar Status” विकल्प को चुनें। फिर अपना PAN और आधार नंबर दर्ज करें। कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर यह जानकारी दिखाई दे जाएगी कि लिंकिंग सफल हुई है या अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु की सड़क पर दिनदहाड़े 7 करोड़ की लूट, देखते रहे लोग और लुट गया एटीएम वैन का सारा माल

आधार अपडेट के लिए नई शुल्क दरें

UIDAI ने आधार अपडेट से जुड़े शुल्क में भी बदलाव किए हैं, ताकि लोग कम खर्च में आसानी से अपनी जानकारी अपडेट कर सकें। नए नियमों के तहत नाम, पता और जन्मतिथि जैसी डेमोग्राफिक जानकारी को बदलने का शुल्क अब ₹75 तय किया गया है। वहीं, बायोमेट्रिक अपडेट, जैसे फिंगरप्रिंट, फोटो या आईरिस स्कैन के लिए ₹125 देना होगा। ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट 14 जून 2026 तक बिल्कुल मुफ्त रहेगा। इसके अलावा, 5–7 साल और 15–17 साल के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट भी पूरी तरह फ्री रखे गए हैं।

 

December 31st is last date to link pan and aadhaar update your pan from home in easy steps

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2025 | 11:04 AM

Topics:  

  • Aadhaar Card
  • PAN Card
  • Today Hindi News
  • Utility News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.