Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी के संबोधन पर मचा बवाल, भाकपा सांसद पी. संदोष ने चुनाव आयोग को लिख दिया पत्र, दे दी चेतावनी!

P. Sandosh Kumar Letter to ECE: भाकपा सांसद पी. संदोष कुमार ने विधानसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी के संबोधन को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 19, 2026 | 03:30 PM

पी. संदोष कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

P. Sandosh Kumar:  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया था। जो कि अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। विपक्ष ने प्रधानमंत्री के इस संबोधन को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। विपक्ष ने पीएम मोदी पर लोकतांत्रित मानदंडों और आचार संहिता का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव जारी है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद पी.संदोष कुमार (P. Sandosh Kumar) ने इस मामले को लेकर मुख्य निर्वाचन आयोग आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखित पत्र लिखा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने देश के नाम किए हालिया संबोधन के जरिए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया। भाकपा नेता ने निर्वाचन आयोग से इस पर तुरंत एक्शन लेने की मांग की है।

सांसद संदोष ने पत्र में लिखी यह बातें

सीपीआई से राज्यसभा सांसद संदोष कुमार (P. Sandosh Kumar) ने कहा प्रधानमंत्री के संबोधन का तरीका राजनीतिक था। उन्होंने लिखा कि इस संबोधन में पक्षतापूर्ण दावे किए गए। इनका उद्देश्य सक्रिय राजनीतिक विवाद के जरिए जनमत को प्रभावित करना था। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन और संसद टीवी जैसे सार्वजनिक मंचों का इस्तेमाल करना सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करना है। इस तरह से राजनीतिक भाषणों के लिए सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित मंचों का इस्तेमासल करना चुनावी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है।

सम्बंधित ख़बरें

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं

मोदी @ बांकुरा: 2021 चुनाव में किए ढेरों वादे, 2026 में दी लास्ट वार्निंग, 5 साल में कितना बदला PM का नैरेटिव

TMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें…पीएम मोदी ने TMC पर लगाया विश्वासघात का आरोप

महिला आरक्षण पर सियासत गरम: नाना पटोले का बीजेपी पर पलटवार, कहा- अब पाप का अंत शुरू

PM’s Address Violated Model Code of Conduct: CPI MP and National Secretary P. Sandosh Kumar to CEC Gyanesh Kumar@ECISVEEP @Sandosh_CPI pic.twitter.com/cML5nNBuSd — CPI – Communist Party of India (@CPI_National) April 19, 2026

सीईसी को पत्र में सीपीआई सांसद ने दी चेतावनी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद संदोष कुमार ने चेतावनी दी कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे और जनता का विश्वास कम हो सकता है। इससे संस्थागत मिलीभगत के संकेत मिल सकते है। उन्होंने इस मामले में जल्द-से-जल्द ईमानदारी से कार्रवाई करने की मांग की है और चुनावी प्रक्रिया की शुद्धता को बनाए रखने के लिए जवाबदेही को सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें – मोदी सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं! महिला बिल पर अखिलेश ने बोला हमला, बताया BJP का CNF फॉर्मूला

पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन किया था। इस संबोधन के दौरान उन्होंने साफ तौर पर विपक्ष पर हमला बोला था। उन्होंने कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों पर भ्रूण हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि महिलाएं उन्हें सजा जरूर देंगी। महिला आरक्षण बिल में लोकसभा और विधानसभा की सीटों की संख्या में 50% वृद्धि करने और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव था।

Cpi mp p sandosh kumar complaint pm modi mcc violation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 03:30 PM

Topics:  

  • Election Commission of India
  • Narendra Modi
  • Women's Reservation Act

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.