मध्यप्रदेश में 22 मार्च के बाद शुरू होगा 12 से 14 साल आयुवर्ग के किशोरों का कोविड टीकाकरण
शुक्ला ने कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक नागरिक को द्वितीय खुराक के 9 माह अथवा 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण होने के उपरांत ही दिया जायेगा।
- Written By: किर्तेश ढोबले
File Photo
भोपाल: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मध्यप्रदेश के संचालक टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला (Santosh Shukla) ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के किशोरों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण 22 मार्च के बाद शुरू होगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को 16 मार्च से कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) लगाई जाएगी।
शुक्ला ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का कोविड-19 रोधी टीकाकरण कोविन पोर्टल में आवश्यक संशोधन के बाद प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2008, 2009 और 15 मार्च 2010 तक जन्मे समस्त बालक/ बालिकाओं को कोर्बिवैक्स टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्कूली शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर उचित वातावरण निर्माण एवं सूचीकरण प्रारम्भ कर दिया गया है।
शुक्ला ने बताया, ‘‘साथ ही 16 मार्च, 2022 को आयोजित राष्ट्रीय स्तर प्रशिक्षण के बाद सभी जिले, ब्लॉक एवं फ्रंटलाइन टीम के सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण 22 मार्च तक दिया जायेगा। इसके बाद प्रदेश में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का कोविड-19 रोधी टीकाकरण प्रारम्भ होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण की एहतियाती खुराक के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिक पात्र होंगे। इसके लिये किसी प्रकार के चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। शुक्ला ने कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक नागरिक को द्वितीय खुराक के 9 माह अथवा 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण होने के उपरांत ही दिया जायेगा। साथ ही एहतियाती खुराक के रूप में वही टीका दिया जाएगा, जिस टीके का द्वितीय खुराक दी गई है।
उन्होंने कहा कि टीके के लिए पंजीयन प्रक्रिया पहले की तरह ऑनलाइन एवं ऑनसाईट रहेंगी। शुक्ला ने बताया, ‘‘एहतियाती खुराक सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों पर निःशुल्क लगाया जायेगा।” उन्होंने कहा कि कोविड- 9 पॉजिटिव व्यक्ति रिकवरी होने के तीन माह की अवधि पूर्ण होने के बाद ही एहतियाती खुराक लगवायें। (एजेंसी)
