Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत’, कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 पर बोले डॉ. एनके अरोड़ा

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Dec 23, 2023 | 10:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश में कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। देश में आज कोविड-19 के 752 नए मामले दर्ज किए गए। जो कि  21 मई 2023 के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं। इसके साथ ही  उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,420 हो गई है। इस बीच, कोरोना के नए वेरिएंट  JN.1 को लेकर INSACOG के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

घबराने की जरूरत नहीं 

कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर INSACOG के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि देश के भीतर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से और फिर पिछले 8 सप्ताह में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के 22 मामले देखे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह बहुत तेज़ी से फैल रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों में से 1% से भी कम लोग अब तक आइसोलेट रखे गए है।

#WATCH | Delhi: On Covid-19 new variant Jn.1, former AIIMS Director and Senior Pulmonologist Dr Randeep Guleria says, " It is more transmissible, it is spreading more rapidly, it is gradually becoming a dominant variant….it is causing more infections but the data also suggests… pic.twitter.com/7OBFMoEKD1 — ANI (@ANI) December 23, 2023

उन्होंने कहा कि इस वेरिएंट के लक्षण बहुत समान हैं, लक्षणों के आधार पर JN.1 को अन्य वेरिएंट से अलग नहीं किया जा सकता है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

सतर्क रहने की जरूरत

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डॉक्टर नीरज निश्चल ने कहा, “देश के कई राज्यों में लोग COVID-JN.1 के नए उप-वेरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं। मरीजों के लक्षण हल्के हैं। इसलिए, घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।”

कोविड-19 के 752 नए मामले 

भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 752 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,420 हो गई है। देश में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक सामने आए कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4,50,07,964) है। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत होने के कारण इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,332 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में केरल में दो तथा राजस्थान और कर्नाटक में कोविड-19 से एक-एक मरीज की मौत हुई है।

झारखंड के NHM अध्यक्ष ने क्या कहा 

झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक आलोक त्रिवेदी ने बताया, ”कुछ राज्यों में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के मद्देनजर झारखंड स्वास्थ्य विभाग पहले ही केंद्र के दिशा-निर्देशों के मुताबिक ऑक्सीजन संयंत्रों के कार्य करने, ऑक्सीजन युक्त और गैर ऑक्सीजन के उपलब्ध बिस्तरों की संख्या की समीक्षा और गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) को लेकर मॉक ड्रिल कर चुका है।”  

केंद्र ने जारी किए थे दिशानिर्देश 

इससे पहले, केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और भारत में JN.1 वैरिएंट के पहले मामले का पता चलने के मद्देनजर राज्यों को सलाह जारी की थी। राज्यों से कोविड स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया गया था। साथ ही राज्यों को ज्यादा संख्या में आरटी-पीसीआर परीक्षणों सहित पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करने की सलाह दी गई। साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पॉजिटिव नमूने INSACOG प्रयोगशालाओं में भेजने की सलाह दी गई थी।

Corona virus dr nk arora on new variant of covid 19 jn 1

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2023 | 10:22 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत ने पाकिस्तान को हराकर ऐसे मनाया जश्न, जमकर हुयी आतिशबाजी..देखें वीडियो

2

अभिषेक शर्मा को मिला प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब, कुलदीप यादव बने वैल्यूएबुल प्लेयर

3

भारत के एशिया कप जीतने पर BCCI ने खोली तिजोरी, विजेता के लिए कर दी 21 करोड़ रुपये की घोषणा

4

भारत ने मोहसिन नकवी के हाथों से नहीं ली एशिया कप की ट्रॉफी, पाकिस्तान के खिलाफ दिखाया गुस्सा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.