-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Corona Update India 4 People Died Due To Corona 64 New People Infected
कोरोना ने अब तक ली 120 लोगों की जान, पिछले 24 घंटे में 4 मौतें; अभी भी एक्टिव मामले 5 हजार के पार
- Written By: Saurabh Pal
देश में कोरोना से अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 4 मौतें दर्ज की गई हैं। नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, जो राहत की बात है। हालांकि अभी भी 5 हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

कोविड टेस्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः देशभर में कोरोना से होने वाली मौतें अब डरा रहीं हैं। बीते रोज कोविड-19 संक्रमण के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और दिल्ली में एक-एक मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि देशभर में कोरोना के 64 नए मामले आए हैं। वहीं एक जनवरी 2025 से अब तक की बात करें तो अभी तक 120 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमण के कुल 18256 मामले आ चुके हैं, जिसमें से 5608 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। बाकी सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।
वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो प्रदेश में अभी तक 1807 मामले कोरोना संक्रमण के आ चुके हैं, जिसमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। अब सिर्फ 389 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। बीते रोज 54 लोग करोना से ठीक हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं आया है।
इन राज्यों में कोरोना के सर्वाधिक मामले
सम्बंधित ख़बरें
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
नीट पेपर लीक मामला: CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया था पेपर
सबसे ज्यादा कोरोना के मामलों में केरल अब भी टॉप पर बना हुआ है। केरल में अभी अभी 1184 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके अलावा अन्य सर्वाधिक कोविड संक्रमण वाले राज्यों में गुजरात(912), पश्चिम बंगाल (747) और दिल्ली (630) टॉप फाइव में शामिल हैं।
जानें अपने राज्य में कोरोना की स्थिति
| क्रम संख्या | राज्य / केंद्रशासित प्रदेश का नाम | सक्रिय मामले | बदलाव (कल की तुलना में) | ठीक हुए / डिस्चार्ज / प्रवासित | बदलाव (कल की तुलना में) | कुल मौतें | नई मौतें (कल से) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | आंध्र प्रदेश | 44 | 5 | 230 | 15 | 0 | 0 |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | 0 | – | 3 | 0 | 0 | 0 |
| 3 | असम | 32 | 2 | 43 | 6 | 0 | 0 |
| 4 | बिहार | 32 | 5 | 89 | 9 | 0 | 0 |
| 5 | चंडीगढ़ | 2 | 1 | 5 | 0 | 0 | 0 |
| 6 | छत्तीसगढ़ | 55 | 1 | 94 | 12 | 1 | 1 |
| 7 | दिल्ली | 630 | 2 | 2681 | 101 | 16 | 1 |
| 8 | गोवा | 5 | – | 22 | 0 | 0 | 0 |
| 9 | गुजरात | 912 | 134 | 2371 | 202 | 2 | 0 |
| 10 | हरियाणा | 104 | 2 | 320 | 25 | 0 | 0 |
| 11 | हिमाचल प्रदेश | 1 | 1 | 3 | 0 | 0 | 0 |
| 12 | जम्मू और कश्मीर | 19 | 4 | 29 | 3 | 0 | 0 |
| 13 | झारखंड | 20 | 1 | 33 | 2 | 1 | 1 |
| 14 | कर्नाटक | 398 | 68 | 1806 | 174 | 11 | 0 |
| 15 | केरल | 1184 | 125 | 6083 | 275 | 38 | 1 |
| 16 | लद्दाख | 3 | 2 | 2 | 2 | 0 | 0 |
| 17 | मध्य प्रदेश | 119 | 12 | 119 | 16 | 4 | 0 |
| 18 | महाराष्ट्र | 389 | 54 | 1807 | 112 | 32 | 1 |
| 19 | मणिपुर | 51 | 16 | 2 | 0 | 0 | 0 |
| 20 | मिज़ोरम | 0 | – | 2 | 0 | 0 | 0 |
| 21 | नागालैंड | 1 | – | 0 | 0 | 0 | 0 |
| 22 | ओडिशा | 52 | – | 89 | 9 | 0 | 0 |
| 23 | पुडुचेरी | 5 | 1 | 114 | 1 | 0 | 0 |
| 24 | पंजाब | 54 | 7 | 59 | 6 | 3 | 1 |
| 25 | राजस्थान | 245 | 26 | 336 | 13 | 2 | 0 |
| 26 | सिक्किम | 50 | 7 | 95 | 18 | 0 | 0 |
| 27 | तमिलनाडु | 176 | 11 | 770 | 36 | 7 | 0 |
| 28 | तेलंगाना | 9 | – | 20 | 1 | 0 | 0 |
| 29 | त्रिपुरा | 2 | 2 | 3 | 2 | 0 | 0 |
| 30 | उत्तराखंड | 8 | 5 | 57 | 1 | 0 | 0 |
| 31 | उत्तर प्रदेश | 259 | 2 | 557 | 51 | 2 | 0 |
| 32 | पश्चिम बंगाल | 747 | – | 412 | 0 | 1 | 1 |
- कुल योग:
- सक्रिय मामले: 5608
- ठीक हुए / डिस्चार्ज / प्रवासित: 18256
- कुल मौतें: 120
- नई मौतें (कल से): 4
चार नए वैरियंट मिलने की भी जानकारी
देश भर में कोरोना के मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि देश में कोरोना के चार नए वैरियंट भी मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि भारत के दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में कोरोना वायरस के जिन वैरिएंट्स की सीक्वेंसिंग की गई है उनमें LF.7, XFG , JN.1 और NB.1. 8.1 सीरीज के हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे चिंताजनक नहीं बताया है।
Corona update india 4 people died due to corona 64 new people infected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
Aug 08, 2026 | 03:21 PMकिसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
Aug 08, 2026 | 03:18 PMरेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
Aug 08, 2026 | 03:13 PMखंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
Aug 08, 2026 | 03:12 PMUP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
Aug 08, 2026 | 03:06 PMIPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 02:52 PMकांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
Aug 08, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













