Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोयल बोले-आसियान देश चीन की B टीम, कांग्रेस ने कहा- एक और कूटनीतिक फेलियर

लंदन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आसियान देशों को चीन की बी टीम बता दिया। गोयल के इस बयान पर आसियान देश तो नाराज हैं ही, इधर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर करते इसे कूटनीतिक फेलियर बताया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jun 24, 2025 | 12:07 PM

जयराम रमेश और पीयूष गोयल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः कांग्रेस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हालही में आसियान देशों को ‘चीन की बी टीम” बताया था। गोयल की इस टिप्पणी पर न केवल कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्ति की, बल्कि आसियान के एक पदाधिकारी ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार की आलोचना की। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गोयल की टिप्पणी भारतीय कूटनीति के लिए एक और “झटका” है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक खबर साझा की जिसमें दावा किया गया कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा से संबंधित आसियान के सह-अध्यक्ष ने गोयल की हालिया टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त की है।

10 देशों का समूह है आसियान

सम्बंधित ख़बरें

सत्ता में रहकर भी पुणे का विकास नहीं किया, प्रशांत जगताप का BJP पर हमला बाेले- चुनाव को गाली-गलौज तक न ले जाएं

BJP-RSS नेताओं से मिले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज, सुप्रिया श्रीनेत का तंज- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और बुकी सोनू जलान की फोटो वायरल, कांग्रेस ने BJP को घेरा, सचिन सावंत बोल- वोट पाने…

Navbharat Exclusive: गठबंधन टूटने पर बोले नसीम खान, कोई नुकसान नहीं

रमेश ने कहा, “भारत के 10 देशों के आसियान समूह – ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के साथ बहुत करीबी सभ्यतागत, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंध हैं। लगभग छह दशक पहले अस्तित्व में आए आसियान की संयुक्त जीडीपी भारत से थोड़ी ही कम है। उनके अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आसियान देशों को ”चीन की बी टीम” कहकर खारिज करते हैं।

‘रेखा गुप्ता ने किया भगवान जगन्नाथ का अपमान’, कांग्रेस-बीजद ने कहा- माफी मांगे

आसियान देश से इसलिए खफा हैं पीयूष गोयल

इसके आगे कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह भारतीय कूटनीति को एक और झटका लगा है। यह अनावश्यक था। वाणिज्य मंत्री गोयल ने बीते गुरुवार को लंदन में कहा था कि 15 साल पहले जब उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में नहीं आई थी, तब भारत ‘प्रतिस्पर्धी’ देशों के साथ व्यापार समझौते करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा था। उन्होंने कहा था, “यह वाकई में मूर्खतापूर्ण है क्योंकि (यह) मेरे बाजार को मेरे प्रतिस्पर्धियों के लिए खोल रहा है, जिनमें से कई अब चीन की ‘बी’ टीम बन गए हैं। इसलिए प्रभावी रूप से और अप्रत्यक्ष रूप से, मैंने अपने बाजार को उन वस्तुओं के लिए खोल दिया है जो चीन से भारत में आती हैं।”

-एजेंसी इनपुट के साथ

Congresss reaction on piyush goyals statement about chinas b team

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2025 | 12:07 PM

Topics:  

  • Congress
  • Jairam Ramesh
  • Piyush Goyal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.