- Hindi News »
- India »
- Congress Target Narendra Modi Mahatma Gandhi And Nathuram Gosde Issue
कांग्रेस का PM पर तंज, कहा- महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच वे कहां खड़े
- Written By: राहुल गोस्वामी
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के वर्धा के दौरे से पहले आज कहा कि प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि वह महात्मा गांधी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच वे कहां खड़े हैं।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के महाराष्ट्र में वर्धा के दौरे से पहले आज कहा कि प्रधानमंत्री को वहां यह बताना चाहिए कि वह महात्मा गांधी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के बीच वे कहां खड़े हैं।
दरअसल केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बीते शनिवार 9 जून को दंतेवाड़ा में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर गोडसे, गांधी के हत्यारे हैं तो वे भारत के सपूत भी हैं। वह भारत में ही पैदा हुए, औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं और जिन्हें बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है वो कम से कम भारत माता का सही सपूत नहीं हो सकता। इसके बाद ही छत्तीसगढ़ में सियासत छिड़ हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
आज इस बाबत कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए यह सवाल किया। प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र के वर्धा जाएंगे जहां वह ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। रमेश ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री आज वर्धा जा रहे हैं। इन तीन सवालों के जवाब उन्हें अवश्य देने चाहिए। किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं? वन अधिकार कानून को लागू करने के मामले में भाजपा ने आदिवासियों को निराश क्यों किया है? गांधी और गोडसे के बीच प्रधानमंत्री कहां खड़े हैं?”
इसके साथ ही उन्होंने आज कहा कि, “वर्धा वह शहर है जहां कभी महात्मा गांधी रहते थे। प्रधानमंत्री की पार्टी आज महात्मा के आदर्शों पर खतरनाक ढंग से हमला कर रही है। उनके कुछ नेताओं ने महात्मा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उनका मज़ाक उड़ाया है।”
यहां पढ़ें – आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे PM मोदी, वर्धा-अमरावती में देंगे कई सौगात
इतना ही नही रमेश ने आज यह भी दावा किया कि भाजपा के कई नेताओं ने कहा कि वे गोडसे और गांधी के बीच चयन करने में असमर्थ हैं। कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री के पास अपनी पार्टी के कार्यों के बचाव में कोई तर्क है? गांधी और गोडसे के बीच प्रधानमंत्री कहां खड़े हैं?”
उन्होंने यह भी दावा किया, “महाराष्ट्र में एक दिन में औसतन सात किसान अपना जीवन समाप्त कर लेते हैं। दिल दहला देने वाला यह आंकड़ा किसी और की तरफ़ से नहीं बल्कि राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री की ओर से आया है।” रमेश के अनुसार, ‘‘पिछले साल 60 प्रतिशत ज़िलों को सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ा लेकिन सरकार से कोई मदद नहीं मिली।” कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया कि महाराष्ट्र और भारत के किसानों का समर्थन करने के लिए भाजपा के पास क्या दृष्टिकोण है?
जानकारी दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। इस अल्प प्रवास के दौरान वे ‘PM विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं, PM मोदी आज आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना का भी शुभारंभ किया।(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress target narendra modi mahatma gandhi and nathuram gosde issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














