कर्नाटक से खरगे-पवन खेड़ा जाएंगे राज्यसभा, कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें लिस्ट
Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को टिकट मिला है, जबकि MP से मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी, पवन खेड़ा (Image- Social Media)
Congress Rajya Sabha Candidates List 2026: कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा मंजूर इस सूची में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा का है, जिन्हें कर्नाटक कोटे से उच्च सदन भेजा जा रहा है। इस सूची में सबसे अधिक चर्चा पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा के नाम की हो रही है। उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा का टिकट दिया गया है।
कर्नाटक से तीन बड़े नेताओं को मौका
कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ कर्नाटक से तीन प्रमुख नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है, इसमें पहला नाम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का है, जो खुद कर्नाटक से राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ेंगे। दूसरा नाम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुखर नेता पवन खेड़ा का है। अल्पसंख्यक समुदाय के प्रभावशाली चेहरे के रूप में मंसूर अली खान को कर्नाटक से तीसरी सीट का उम्मीदवार बनाया गया है।
मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन
राहुल गांधी की कोर टीम की पुरानी और भरोसेमंद सदस्य रहीं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट मिला है। मंदसौर से लोकसभा सांसद रह चुकीं नटराजन को उच्च सदन में भेजकर कांग्रेस ने मालवा क्षेत्र और महिला नेतृत्व को नई मजबूती दी है।
सम्बंधित ख़बरें
अब हम चुप नहीं रहेंगे… पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का रातभर का प्रदर्शन, जयराम रमेश का बड़ा ऐलान
‘पहले वोट चोरी और अब सीट चोरी…’ जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका; BJP पर साधा निशाना
NEET पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी भूचाल, PM आवास घेराव के बाद हरकत में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक
छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय
राजस्थान से नीरज डांगी
राजस्थान से दलित समुदाय के मजबूत नेता और मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज डांगी पर कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाया है।
तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती
कांग्रेस के डेटा और एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती को तमिलनाडु कोटे से राज्यसभा भेजा जा रहा है। उन्हें राहुल गांधी के करीबी नीतिगत सलाहकारों में शामिल माना जाता है।
यह भी पढ़ें- BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें किन नेताओं को मिला टिकट
झारखंड से प्रणव झा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और संचार विभाग से जुड़े वरिष्ठ नेता प्रणव झा को झारखंड से राज्यसभा का टिकट दिया गया है। मीडिया प्रबंधन और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रणव झा के लिए इसे एक बड़ा संगठनात्मक सम्मान माना जा रहा है।
