Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Congress Protest: ED की चार्जशीट के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ता, केंद्र पर बदले की राजनीति लगाया आरोप

Congress Protest: दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व ED के खिलाफ प्रदर्शन जोरदार किया, आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट को पूरी तरह से निराधार है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Apr 16, 2025 | 01:47 PM

दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पार्टी का यह विरोध सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में प्रवर्तन निदेशालय और अन्य केंद्र सरकार के दफ्तरों के बाहर इसी तरह के प्रदर्शन किए गए। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश बताया है। यह विरोध प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोपपत्र दाखिल करने के बाद किया गया है।

इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट पूरी तरह निराधार और अवैध है। उनका आरोप है कि सरकार विपक्ष को डराने और असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। इसी बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे बदले की राजनीति करार दिया।

#WATCH | Congress workers hold a protest against the central government at their 24, Akbar Road party office in Delhi. The party is holding a nationwide protest in front of Enforcement Directorate offices at the State Headquarters and in front of Central Government offices at… pic.twitter.com/Yj1aAKDGry — ANI (@ANI) April 16, 2025

केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी या उसके दो वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं है, बल्कि पूरे विपक्ष को एक चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि सरकार असहमति की कोई आवाज बर्दाश्त नहीं करना चाहती। बता दें कि ED ने नेशनल हेराल्ड केस के मामले में राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ चार्टशीट दायर की है।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस ने सहयोगियों के साथ गाड़े झंडे, भाजपा से छीनी सत्ता

मेहुल चोकसी का बेटा भी निकला मनी लॉन्ड्रिंग का खिलाड़ी! ED का बड़ा दावा, साजिश में एक्टिव था रोहन चोकसी

महाराष्ट्र निकाय चुनाव हार के बीच राहुल गांधी का इलेक्शन कमिशन पर बड़ा हमला, कहा- वोट चोरी राष्ट्रविरोधी कृत्य

एकनाथ शिंदे का कोल्हापुर में बड़ा धमाका! सतेज पाटिल के ‘गढ़’ में सेंध, वफादार ने ही बिगाड़ा कांग्रेस का खेल

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की ED पर टिप्पणी
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ईडी का उद्देश्य सिर्फ विपक्ष को परेशान करना है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर गुजरात में राहुल गांधी की यात्रा और उसी दौरान चार्जशीट दाखिल करने का उल्लेख किया। इमरान ने कहा कि भाजपा विपक्षी पार्टियों को दबाना चाहती है, खासकर बिहार, गुजरात और असम चुनावों के संदर्भ में। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं और कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देशभर में होगा बड़ा विरोध
कांग्रेस ने चेताया कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो पार्टी देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। पार्टी का कहना है कि वह सच्चाई और न्याय की ताकत से इस राजनीतिक उत्पीड़न का सामना करेगी। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे जनता के बीच जाकर सच्चाई सामने लाएंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।

Congress protest national herald case ed cbi on money laundering case of sonia and rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2025 | 11:56 AM

Topics:  

  • Congress
  • Congress News
  • Enforcement Directorate
  • National Herald Case
  • Rahul Gandhi
  • Sonia Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.