मल्लिकार्जुन खड़गे का PM पर हमला, ‘सरकार में ट्रंप को झूठा कहने की हिम्मत नहीं’
Mallikarjun Kharge : लोकसभा में डोनाल्ड ट्रंप के नाम का जिक्र न होने पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि सरकार में ट्रंप को झूठा कहने की हिम्मत ही नहीं है।
- Written By: पूजा सिंह
मल्लिकार्जुन खड़गे (सौजन्य सोशल मीडिया)
Congress President Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम का जिक्र न होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वे ट्रंप को झूठा कह सकें।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, ‘मैंने कहा था कि संसद में मेरा भाषण समाप्त होने तक डोनाल्ड ट्रंप का ‘सीजफायर’ वाला दावा 30 दफा हो जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री में हिम्मत नहीं है कि वो ये बोल पाएं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। और हम इसको सहन नहीं करेंगे। हम ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं करेंगे, ऐसा बोलने की इनकी हिम्मत नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, ‘दाल में कुछ काला है, इसीलिए प्रधानमंत्री कुछ नहीं कह रहे हैं। उनकी क्या कमजोरी है, यह देश को बताना चाहिए। दो घंटे के भाषण में डोनाल्ड ट्रंप का नाम नहीं लिया।’ इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बयान दिया है।
राहुल गांधी ने बोला हमला
राहुल गांधी ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री ने ट्रंप का नाम नहीं लिया। ये सबको मालूम है क्या हुआ है और प्रधानमंत्री बोल नहीं पा रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री ने बोल दिया तो ट्रंप खुलकर बोलेंगे और पूरी सच्चाई रख देंगे, इसलिए प्रधानमंत्री बोल नहीं पा रहे हैं।’ राहुल गांधी ने यह भी कहा कि ट्रंप बार-बार एक ही बात को इसलिए दोहरा रहे हैं, क्योंकि वो ट्रेड डील में भारत सरकार को दबाएंगे। आप देखना कैसी ट्रेड डील बनती है।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
यह भी पढ़ें: गलवान घाटी में बड़ा हादसा, सैन्य वाहन पर गिरा बोल्डर, 2 अफसर शहीद, 3 सैनिक घायल
प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जिन शब्दों में प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने कहा है, आप उन शब्दों को ध्यान से सुनेंगे तो यह ‘गोल-मोल’ शब्द हैं।” राहुल गांधी की बातों को दोहराते हुए प्रियंका ने कहा कि सरकार सीधे शब्दों में कहे कि अमेरिका के राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
