Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रियंका गांधी ने उकसाया…तो कांग्रेस सांसदों ने ओम बिरला को दी गालियां, किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा आरोप

Parliament Budget session: संसद के बजट सत्र में 2 फरवरी से शुरू हुआ हंगामा लगातार जारी है। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 11, 2026 | 04:39 PM

ओम बिरला, प्रियंका गांधी व किरेन रिजिजू (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र में 2 फरवरी से शुरू हुआ हंगामा लगातार जारी है। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है। रिजिजू ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उन्हें गालियां दी हैं।

संवाददाताओं से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा कि कम से कम 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के चेंबर में घुस गए और उन्हें गालियां दीं। उन्होंने कहा कि मैं भी वहां था। लोकसभा अध्यक्ष बहुत नरम दिल इंसान हैं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होती। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस लीडर भी सांसदों को उकसा रहे थे।

रिजिजू ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों ने न सिर्फ स्पीकर के साथ बदतमीजी के साथ ही संसद के नियमों का भी उल्लंघन किया है। वे स्पीकर के चेंबर में गए और उन्हें गालियां दीं। स्पीकर ने एक रूलिंग दी थी, लेकिन उसका पालन नहीं किया गया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बोलने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है। वह बिना किसी नियम के अपनी मर्जी से बोलेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस खुद की ही दुश्मन, अब पंजाब में कर दी बहुत बड़ी गलती…खो देगी अपना वोट बैंक!

पंजाब में मची हलचल…फिर साथ हुए अकाली दल और बीजेपी, कांग्रेस और AAP ने कही बड़ी बात

बाप तो बाप रहेगा! भाजपा के ‘विजय’ होर्डिंग पर विकास ठाकरे की फोटो देख चकराए कार्यकर्ता, नागपुर में मचा बवाल

मुंबई में 40 साल बाद BJP का मेयर, रितु तावड़े निर्विरोध चुनी गईं; खत्म हुआ ठाकरे परिवार का दबदबा

और क्या कुछ बोले संसदीय कार्य मंत्री?

संसदीय कार्य मंत्री ने आगे कहा कि संसद में जब तक आसन की तरफ से इजाजत नहीं दी जाती तब तक कोई भी सदस्य सदन में नहीं बोल सकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी आसन की तरफ से अनुमति मिलने के बाद ही बोलते हैं। हर कोई परमिशन लेकर ही बोलता है। किरेन रिरिजू के ये आरोप संसद में सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते टकराव के बीच आए हैं।

ओम बिरला पर ‘पार्टीबाजी’ का आरोप

इससे पहले मंगलवार को विपक्षी पार्टियों ने ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर के पद से हटाने के लिए नोटिस दिया था। नोटिस उन पर ‘खुलेआम पार्टीबाजी’ करने का आरोप लगाया गया और मांग की गई कि मामले के सुलझने तक ओम बिरला सदन की अध्यक्षता नहीं करेंगे।

संसद में विपक्षी नेताओं ने बिरला पर राहुल गांधी को न बोलने देने और कांग्रेस सांसदों के खिलाफ ‘झूठे दावे’ करने का भी आरोप लगाया है। विपक्ष ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में ‘अचानक हुई कार्रवाई’ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रपति के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने के लिए सदन में न आने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें: ‘ये ट्रेड डील नहीं…होलसेल सरेंडर है’, संसद में अमेरिका के साथ डील पर गरजे राहुल गांधी, लगाए गंभीर आरोप

दूसरी तरफ भाजपा ने ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के नोटिस की कड़ी आलोचना की और इसे संसदीय संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश बताया। मंगलवार को किरेन रिजिजू ने दावा किया कि अगर भाजपा सांसदों को पीएम मोदी के भाषण के दिन कांग्रेस सदस्यों से भिड़ने दिया जाता तो लोकसभा में स्थिति बिगड़ सकती थी।

जारी किया 4 फरवरी का वीडियो

इसके अलावा रिजिजू ने 4 फरवरी की कार्यवाही का वीडियो फुटेज जारी किया। इस वीडियो में विपक्षी महिला सांसद ट्रेजरी बेंच के पास जाती हुई दिख रही हैं। वीडियो को लेकर रिजिजू ने सवाल पूछा कि क्या इस तरह के व्यवहार को सही ठहराया जा सकता है। विपक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही बाधित करने का ऐसा दृश्य पहले नहीं दिखा है।

Congress mps hurled abuses at speaker om birla after priyanka gandhi provocation rijiju claim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 03:59 PM

Topics:  

  • BJP
  • Budget 2026
  • Congress
  • Kiren Rijiju
  • Om Birla
  • Parliament Session
  • Priyanka Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.