देश के पहले प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, खड़गे ने लिखा भावुक पोस्ट
Former PM Jawaharlal Nehru Punyatithi: पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बहुमूल्य योगदान को याद किया।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (सोर्स- सोशल मीडिया)
Former Prime Minister Jawaharlal Nehru’s Death Anniversary: भारत के पहले और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की आज 27 मई को पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम नेताओं समेत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने शांति वन जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश की रक्षा, उन्नति, एकता- हम सबका राष्ट्रीय धर्म
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित जवाहरलाल नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों को सांझा किया और लिखा, ”देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता- ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। हम अलग-अलग धर्मों पर चलें, अलग-अलग प्रदेशों में रहें, अलग भाषाएं बोलें, पर उससे कोई दीवार हमारे बीच खड़ी नहीं होनी चाहिए। सभी लोगों को उन्नति में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत बड़े अमीर हों और अधिकतर लोग गरीब हों।’
“देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। ये हम अलग अलग धर्म पर चलें, अलग-अलग प्रदेश में रहें, अलग भाषा बोलें, पर उससे कोई दीवार हमारे बीच खड़ी नहीं होनी चाहिए …सब लोगों को उन्नति में बराबर का मौका मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग… pic.twitter.com/DkRRfql1Yx — Mallikarjun Kharge (@kharge) May 27, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Congress OBC Politics: ‘कर्नाटक में सिद्दरमैया की विदाई? मध्य प्रदेश के इन OBC नेताओं की खुल सकती है किस्मत!
27 मई का इतिहास : जवाहरलाल नेहरू का निधन और महात्मा गांधी हत्या मामले के मुकदमे की शुरुआत का दिन
असम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी
MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
पंडित नेहरु के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना अधूरी: खड़गे
खड़गे ने आगे लिखा कि आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले, लोकतांत्रिक मूल्यों के अडिग प्रहरी, वैज्ञानिक सोच, औद्योगिक विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता के मार्गदर्शक, ‘विविधता में एकता’ के विचार को जन-जन तक पहुंचाने वाले, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उनकी दूरदर्शी सोच, संस्थाओं के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और प्रगतिशील नेतृत्व ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। पंडित नेहरु जी के अमूल्य योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना अधूरी है।
कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पर-दादा पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि राहुल गांधी ने दी मौन श्रद्धांजलि
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री और उनके पर-दादा पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें मौन श्रद्धांजलि अर्पित करत हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखते हुए उन्होंने एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।”
देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत की मज़बूत नींव रखते हुए उन्होंने एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संवैधानिक… pic.twitter.com/yK1tWXAZwA — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2026
यह भी पढ़े- बकरीद को लेकर असम के मुस्लिम समुदाय ने उठाया बड़ा कदम, CM हिमंता ने जताई खुशी, कही ये बड़ी बात
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पंडित नेहरु की लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय एकता की विचारधारा से ही देश एक सशक्त एवं समावेशी राष्ट्र बनेगा”
इसके साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (हरियाणा) समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। और देश के लिए उनके दिए गए योगदान को याद किया और कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी तथा लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा एवं सार्वजनिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।
‘नेहरु स्मृति दिवस’
बता दें कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का निधन 27 मई 1964 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि को हर साल ‘नेहरु स्मृति दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है।
