‘…भूले बगैर कंगना को मारना है थप्पड़’, कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल; किसान आंदोलन से जुड़ा मामला
Tamilnadu News: तमिलनाडु के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष केएस अलागिरी ने कहा कि कंगना रनौत अगर राज्य में आती हैं, तो भूले बगैर उसे तमाचा मारना है।
- Written By: Saurabh Pal
कंगना रनौत (फोटो- सोशल मीडिया)
Kangna Ranaut: भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर तमिलनाडु के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने विवादित बयान दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कंगना रनौत अगर राज्य में आती हैं, तो उन्हें तमाजा जड़ दिया जाए। कांग्रेस नेता केएस अलगिरी ने कहा कि कंगना अहंकारी और बेतुकी बातें करती हैं, इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ कांड की भी चर्चा की।
अलागिरी गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे कंगना रनौत के किसान आंदोलन के दौरान दिए गए विवादित बयान को लेकर सवाल पूछा गया। जिसमें कंगना ने कहा था कि महिला कार्यकर्ता 100 रुपये लेकर धरना प्रदर्शन में शामिल होती हैं। इसी बयान के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं, तो उन्हें तमाचा मारा जाए।
‘भूले बगैर मारना है थप्पड़’
न्यूज 18 के अनुसार कांग्रेस नेता कहा कि कंगना रनौत ने कई बार बेतुकी बातें की हैं। एक बार जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कंगना दिल्ली जा रही थीं, इसी दौरान एक महिला CISF जवान ने कंगना को थपड़ मार दिया था। बाद में उन्होंने कहा कि उसने अपमानजनकर बयान दिए थे। जब वह इस तरफ आएं तो ये बातें भूले बगैर थप्पड़ मार देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?
अजब चोर की गजब दास्तां! कांग्रेस दफ्तर से उखाड़ ले गए 73 नल, फर्श पर लिख छोड़ा ‘आई लव यू’ मैसेज
क्या था मामला?
दरअसल यह मामला किसान आंदोलन 2020 से जुड़ा हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा लाए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे थे। इस आंदोलन में शामिल 73 साल की महिला किसान मोहिंदर कौर को लेकर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें में उन्होंने मोहिंदर कौर को शाहीन बाग की बिल्किस बानों समझ लिया और कहा कि ऐसे महिलाएं विरोध प्रदर्शन में 100 रुपये लेकर शामिल हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें-CID की 18 चिठ्ठियां…फिर भी वोट चोरों की मदद करते रहे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने फोड़ा नया बम
CISF की महिला सिपाही ने कंगना को मारा था थप्पड़
कंगना रनौत की इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर किसानों में आक्रोश था। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भी उनकी फजीहत हुई थी। इसी मामले को लेकर बीते साल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया था। महिला जवान ने कहा कि मैं किसान परिवार से संबंध रखती हूं। इन्होंने किसा आंदोलन में शामिल महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी। उस आंदोलन में मेरी मां भी शामिल थी।
