Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इतिहास में पहली वार किसानों पर टैक्स, खड़गे बोले- ‘गब्बर सिंह टैक्स’ मॉडल, 8 साल तक कुंभकर्णी नींद

Congress on GST: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए GST रिजीम पर हमला बोलते हुए इसका नाम गब्बर सिंह टैक्स बताया। खड़गे ने कहा सरकार किसानों और मध्यम वर्ग को चूसने के बाद इसका जश्न मना रही है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 04, 2025 | 01:37 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mallikarjun Kharge on New GST Slab: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीएसटी सुधारों पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसानों पर टैक्स लगाया गया है। खड़गे ने केंद्र द्वारा रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह का जश्न मनाने पर सवाल उठाते हुए इसे आम जनता की जेब पर बोझ बताते हुए सरकार के रिकॉर्ड कलेक्शन के जश्न पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये कोई बहुत बडा और अच्छा काम नहीं किया है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि दूध-दही से लेकर बच्चों की पेंसिल और किताबों तक पर टैक्स लगाया गया है, जो गरीब और मध्यम वर्ग के खिलाफ सीधा हमला है।

जीएसटी काउंसिल ने बुधवार को व्यापक सुधारों को मंजूरी दी। इसमें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय टैक्स स्लैब लागू करने का फैसला हुआ, जो 22 सितंबर से लागू होगी। व्यक्तिगत उपयोग की ज्यादातर वस्तुओं पर टैक्स कम किया गया है और स्वास्थ्य व जीवन बीमा प्रीमियम पर पूरी छूट दे दी गई है। इसके बावजूद कांग्रेस ने इस फैसले को दिखावा बताते हुए कहा कि असली बोझ किसानों और आम जनता पर डाला गया है। उनका बोझ कम नहीं किया गया है हालांकि सरकार ने किसानों से जुड़े तमाम तरह के आइटम जो पहले 18 की स्लैब में आते थे उन्हें अब 5 प्रतिशत के स्लैब में शामिल किया गया है।

लगभग एक दशक से, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, GST के सरलीकरण की माँग कर रही है।

मोदी सरकार ने “One Nation, One Tax” को “One Nation, 9 Taxes” बना दिया था।

जिसमें 0%, 5%, 12%, 18%, 28% के Tax Slabs शामिल थे और 0.25%, 1.5%, 3% व 6% की विशेष दरें थीं।

कांग्रेस पार्टी ने अपने…

— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 4, 2025

‘एक राष्ट्र, एक कर’ को बदलकर ‘एक राष्ट्र, नौ कर’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी को जटिल बनाकर ‘एक राष्ट्र, एक कर’ की अवधारणा को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब 0%, 5%, 12%, 18% और 28% के टैक्स स्लैब के साथ-साथ 0.25%, 1.5%, 3% और 6% की विशेष दरें भी लागू हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, उनकी पार्टी करीब एक दशक से जीएसटी के सरलीकरण की मांग करती रही है, लेकिन मोदी सरकार ने इसे और उलझा दिया।

यह भी पढ़ें: ‘भाजपा किसी की सगी नहीं’, राजभर के घर ABVP के हंगामे पर अखिलेश का तंज; इस्तेमाली लोग सिर्फ माल देते

‘गब्बर सिंह टैक्स’ से मध्यम वर्ग पर बोझ

खड़गे ने जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ नाम देते हुए कहा कि सरकार ने रोजमर्रा की चीजों पर भी टैक्स लगा दिया है। उन्होंने बताया कि देश के जीएसटी संग्रह का दो-तिहाई हिस्सा गरीब और मध्यम वर्ग से आता है, जबकि अरबपति सिर्फ तीन प्रतिशत जीएसटी चुकाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां कॉर्पोरेट टैक्स की दर 30% से घटाकर 22% कर दी गई, वहीं आम जनता पर बोझ बढ़ा दिया गया। खड़गे ने इस कदम को अन्यायपूर्ण करार दिया और कहा कि किसानों पर टैक्स लगाना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है। कांग्रेस ने यह हमला ऐसे समय किया है जब सरकार GST सुधारों को बड़ी उपलब्धि बता रही है।

Congress leader mallikarjun kharge gst gabbar singh tax criticise decision on farmer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 01:37 PM

Topics:  

  • Congress
  • GST Rates
  • Mallikarjun Kharge

सम्बंधित ख़बरें

1

किरीट सोमैया को लगा तगड़ा झटका, जिले में एंट्री होगी बंद! कांग्रेस बोली- ये राजकीय नौटंकी

2

GST 2.0 लागू: गाड़ियां और जरूरी सामान होंगे सस्ते, टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव

3

मोदी ने राजनीति के लिए अपनी मां का भी इस्तेमाल किया, शाहनवाज बोले- प्लान के साथ खुद ही गाली दिलवाई

4

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से राजनीति में आया उफान, सपकाल-वडेट्टीवार समेत थोरात ने भरी हुंकार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.