Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस नेता ने दिए 4 उदाहरण, जानिए कैसे ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘फेक इन इंडिया’

कांग्रेस पार्टी के नेता ने सोमवार को आरोप लगाया कि ‘मेक इन इंडिया' की शुरुआत के समय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसके जो उद्देश्य बताए थे वे ‘जुमले' साबित हुए हैं और ‘मेक इन इंडिया' अब ‘फेक इन इंडिया' बन गया है।

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Oct 14, 2024 | 02:01 PM

नरेन्द्र मोदी और जयराम रमेश (डिजाइन फोटो-सौ. से सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला किया है और सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक ‘मेक इन इंडिया’ को उन्होंने ‘फेक इन इंडिया’ करार दिया है। जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कई उदाहरण देते हुए अपनी बात को साबित करने की कोशिश की है और मोदी सरकार पर बड़ा निशाना साधा है।

कांग्रेस पार्टी के नेता ने सोमवार को आरोप लगाया कि ‘मेक इन इंडिया’ की शुरुआत के समय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसके जो उद्देश्य बताए थे वे ‘जुमले’ साबित हुए हैं और ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘फेक इन इंडिया’ बन गया है। कांग्रेस महासचिव और संचार मामलों के प्रभारी जयराम रमेश ने भी कहा कि पिछले दशक में हमारे देश का आर्थिक नीति निर्माण स्थिर, पूर्वानुमान एवं समझदारी से भरा (उदाहरण के लिए, नोटबंदी को याद कीजिए) नहीं रहा है।

जब नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने 2014 में अपने हर इवेंट की तरह बड़े धूम-धाम के साथ ‘मेक इन इंडिया’ की घोषणा की थी, तब चार उद्देश्य निर्धारित किए गए थे। 10 साल बाद उनकी वास्तविक स्थिति क्या है, इसे लेकर एक पड़ताल: पहला जुमला : भारतीय उद्योग की विकास दर को बढ़ाकर 12-14% प्रति… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 14, 2024

सम्बंधित ख़बरें

UCC पर सियासत तेज: विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप, मुकेश नायक ने बीजेपी सरकार को घेरा

अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में किया 2 घंटे का मौन आंदोलन, PM मोदी को लिखा पत्र, देखें VIDEO

रांची में BJP ऑफिस घेरने गई कांग्रेस, अंडे-टमाटर और लाठियों से हुआ स्वागत! बैरिकेडिंग तोड़ते ही मचा बवाल-VIDEO

अस्पताल में मरीज को स्लाइन की जगह लगा दी बिसलेरी की बोतल, कांग्रेस बोली – यही है डबल इंजन का स्वास्थ्य मॉडल

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जब उन्होंने 2014 में बड़े धूम-धाम के साथ ‘मेक इन इंडिया’ की घोषणा की थी, तब प्रधानमंत्री ने चार उद्देश्य निर्धारित किए गए थे। 10 साल बाद उनकी वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी उन्होंने जांच पड़ताल करने की बात कही और अपनी ओर से उसे जुमला करार देकर ‘मेक इन इंडिया’ को ‘फेक इन इंडिया’ करने की कोशिश की।

पहला जुमला :
भारतीय उद्योग की विकास दर को बढ़ाकर 12-14 प्रतिशत प्रति वर्ष करना। हकीकत : 2014 के बाद से, विनिर्माण क्षेत्र की वार्षिक वृद्धि दर औसतन लगभग 5.2 प्रतिशत रही है।

दूसरा जुमला :
2022 तक औद्योगिक क्षेत्र में 10 करोड़ नौकरियां पैदा करना। हकीकत : विनिर्माण क्षेत्र के श्रमिकों की संख्या 2017 में 5.13 करोड़ थी, जो गिरकर 2022-23 में 3.56 करोड़ हो गई।

तीसरा जुमला :
2022 तक और बाद में 2025 तक निर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी को जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के 25 प्रतिशत तक ले जाएंगे। हकीकत : भारत के सकल मूल्य वर्धन में विनिर्माण का हिस्सा 2011-12 में 18.1 प्रतिशत था। यह गिरकर 2022-23 में 14.3 प्रतिशत रह गया है।

चौथा जुमला :
मूल्य श्रृंखला में ऊपर उठकर चीन का स्थान लेते हुए भारत को ‘दुनिया की नयी फैक्टरी’ बनाएंगे, हकीकत : चीन का स्थान लेना तो दूर, हम आर्थिक रूप से उसी पर निर्भर हो गए हैं। चीन से आयात का हिस्सा 2014 में 11 प्रतिशत था, जो बढ़कर पिछले कुछ वर्षों में 15 प्रतिशत हो गया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पिछले दशक में हमारे देश का आर्थिक नीति निर्माण स्थिर, पूर्वानुमान एवं समझदारी से भरा (उदाहरण के लिए, नोटबंदी को याद कीजिए) नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि डर और अनिश्चितता के माहौल के कारण निजी निवेश में वृद्धि बाधित हुई है। रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा को दबा दिया गया है क्योंकि मोदी जी के करीबी एक या दो बड़े उद्योग समूहों को समर्थन प्राप्त है और उन्हें ही समृद्ध किया गया है। ‘मेक इन इंडिया’ सीधे तौर पर ‘फेक इन इंडिया’ बन गया है।

इसे भी जरूर पढ़ें.. मोदी सरकार के एक और फैसले को चुनौती देगी केरल की वामपंथी सरकार, पिनाराई विजयन पेश करेंगे एक और बिल

अपनी सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के 10 साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने कहा था कि विनिर्माण को बढ़ावा देने की इस प्रमुख पहल ने एक सपने को एक शक्तिशाली आंदोलन में बदल दिया है और इसका प्रभाव दर्शाता है कि भारत को रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा था कि यह कार्यक्रम देश को विनिर्माण और नवाचार का केंद्र बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।

Congress leader jairam ramesh gave 4 examples know how make in india become fake in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2024 | 02:01 PM

Topics:  

  • Congress
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.