‘भगवा पार्टी आई तो लूटेगी मुंबई’, कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड ने बीजेपी पर साधा निशाना
Mumbai Politics: मुंबई बीजेपी नेता के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ स्लोगन पर मिठाई वितरण से सियासी बवाल मचा। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड ने बीजेपी पर नफरत फैलाने और मुंबई को असुरक्षित बनाने का आरोप लगाया।
- Written By: आकाश मसने
कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड (सोर्स: एक्स@VarshaEGaikwad)
Varsha Gaikwad: दीपावली के उपलक्ष्य में मुंबई बीजेपी के एक नेता एक हैं तो सेफ हैं स्लोगन के साथ समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में मिठाई बांट रहे हैं। इस वजह से मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में सियासी घमासान मच गया है। मुंबई प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड ने भाजपा पर त्योहारों के मौसम में नफरत फैलाने का आरोप लगाया।
बीजेपी और उसके गठबंधन महायुति पर द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए वर्षा गायकवाड ने कहा कि भगवा पार्टी के नेतृत्व में मुंबई असुरक्षित हो जाएगी। देश की सबसे अमीर महानगरपालिका (मुंबई बीएमसी) का खजाना लूट लिया जाएगा और शहर के लोगों में फूट पड़ेगी।
मुंबई हमारी है, इसकी हिस्सेदारी और जिम्मेदारी हमारी है। आनेवाले दिनों में, भाजपा के नफरत के षडयंत्र को हराना है और मुंबई को बचाना है। सड़क, बिजली, पानी, मकान, मुंबई की ये समस्याएं हैं और मुंबईकर इनसे निजात पाने के लिए वोट करेंगे! भाजपा नफरत के कारोबार से मुंबई का ध्यान मूल… pic.twitter.com/CsTCG4VoVM — Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) October 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
Explainer: ऑपरेशन टाइगर होगा फेल? पवनराजे मर्डर केस के फैसले ने पलटी महाराष्ट्र की पूरी सियासी बाजी
आर्थिक राजधानी गंभीर रूप से बीमारः सावंत
इस मौके पर राज्य कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि भाजपा हर हर चुनाव में चुवीकरण की राजनीति करती है। सावंत ने कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान तथाकथित हिंदू जन आक्रोश मोर्चा के दौरान में यही सब देखा था। ‘एक है तो सेफ हैं, बटोगे तो कटोगे’ जैसे नफरत भरे नारे लगाए गए। बीजेपी के नेता नियमित रूप से जहरीले बयान देते रहते हैं।
सावंत ने कहा कि बीएमसी चुनावों से पहले एक बार फिर से मुंबई में ऐसी ही स्थिति पैदा की जा रही है, जबकि बीएमसी चुनावों के प्रचार शहर से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर केंद्रित होने चाहिए।
यह भी पढ़ें:- शिंदे ने खाेला शिकायत का पिटारा, दिल्ली में मोदी-शाह के साथ डेढ़ घंटे की मीटिंग, PM बोले- सब्र करो
यह चुनाव मुंबई की सफाई, सीवेज निपटारे, हर साल आने वाली बाढ़, अस्पतालों और स्कूलों की स्थिति, टूटी नालियों, महिलाओं के लिए गंदे और अपर्याप्त सार्वजनिक शौचालयों, ढहते फुटपाथों, लोगों की जान लेने वाले गड्डों, भीषण ट्रैफ़िक जाम, कचरा प्रबंधन, खुली जगहों के दुरुपयोग, बिल्डर-नेताओं की सांठगांठ, ठेकेदारों के भ्रष्टाचार और बीएमसी की वित्तीय गिरावट के बारे में है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई गंभीर रूप से बीमार है। यदि हम वास्तव में इसे बचाना चाहते हैं, तो हमें स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और मुंबईवासियों के जीवन को आसान बनाने की बात करनी होगी।
