Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा, उनसे माफी मांगूगा, पाखंडियों से नहीं

चौधरी ने कहा, ‘‘देश का राष्ट्रपति जो भी हो, चाहे वह ब्राह्मण हो, या आदिवासी, हमारे लिए राष्ट्रपति हैं।

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 22, 2025 | 05:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में की गई अपनी एक टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनसे गलती हो गयी क्योंकि वह हिंदी भाषा बहुत अच्छी तरह नहीं जानते। चौधरी ने यह भी कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है और उनसे मिलकर माफी मांगेगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘पाखंडियों’ से माफी मांगने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रपति के पद पर चाहे किसी भी समुदाय का व्यक्ति आसीन हो, वह उसका पूरा सम्मान करते हैं। चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग कर दिया था। भाजपा सदस्यों ने बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों में इस विषय को लेकर हंगामा किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की। कांग्रेस नेता चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मैं एक बंगाली हूं, हिंदी बहुत अच्छी नहीं आती, मैंने गलती की है, मैं इसे स्वीकार करता हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति से मिलने समय मांगा है, उनसे माफी मांगूगा, लेकिन इन ‘पाखंडियों’ से नहीं।”

चौधरी ने कहा, ‘‘देश का राष्ट्रपति जो भी हो, चाहे वह ब्राह्मण हो, या आदिवासी, हमारे लिए राष्ट्रपति हैं। पद की गरिमा का पूरा सम्मान है।” उन्होंने कहा, ‘‘कल पत्रकारों से बातचीत में यह शब्द चूकवश निकल गया। उसी समय पत्रकार ने मुझे कहा कि आप ‘राष्ट्रपति’ कहना चाहते हैं। मैंने कहा कि (यह शब्द) चूकवश निकल गया, इसे नहीं दिखाएंगे तो बेहतर होगा। इसके बाद भी पत्रकार ने इस वीडियो को चलाया।” चौधरी ने कहा, ‘‘मुझसे चूक हुई। एक शब्द निकल गया। भाजपा के लोग इसके लिए बवाल कर रहे हैं। भाजपा के पास कुछ बोलने के लिए नहीं हैं तो कुछ भी मुद्दा बना लेते हैं।” (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

West Bengal: पहले PM मोदी से मुलाकात, अब ममता दीदी पर आरोप…अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में उतरी BJP!

बंगाल में चुनावी हलचल के बीच पीएम मोदी से मिलने पहुंचे अधीर रंजन चौधरी, जानें क्या हुई बात

इंदिरा की हत्या नहीं होती तो बनता रिकॉर्ड, PM को श्रेय लेने की आदत- अधीर रंजन

ममता बनर्जी की लंदन यात्रा पर कांग्रेस नेता का हमला, कहा- किसके साथ गई और कितना खर्च किया

Congress leader adhir ranjan chowdhury said sought time to meet the president will apologize to him not the hypocrites

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2022 | 04:11 PM

Topics:  

  • Adhir Ranjan Chowdhury

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.