Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Congress: केरल-असम में खत्म होगा कांग्रेस का वनवास? राहुल-खरगे ने बनाया प्लान, थरूर पर गिर सकती है गाज

Congress News: असम में नौ साल पहले सत्ता खो चुकी कांग्रेस अपनी वापसी के लिए बेताब है. ऐसे में उसने आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने का काम शुरू किया है। उधर, केरल में भी कांग्रेस 9 साल से सत्ता से बाहर है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 27, 2025 | 08:05 PM

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेतृत्व ने असम के अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की जिसमें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा रणनीति को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा, लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई और प्रदेश के कई अन्य नेता शामिल थे।

असम में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल रखा है।

गौरव गोगोई का मुद्दा

दूसरी तरफ, शर्मा और भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और उसकी पड़ोसी देश की खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ से संबंध रखने का भी आरोप लगाया था।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से 2029 में होगी भाजपा की विदाई, कांग्रेस सांसद डॉ. कल्याण काले का बड़ा दावा

राज्यसभा सीट विवाद पर MP कांग्रेस में बढ़ी हलचल, नामांकन निरस्त होने के बाद 7 बड़े नेताओं पर उठे सवाल

MP में यूनिफॉर्म विवाद पर गरमाई सियासत, 55 लाख बच्चों को अब तक नहीं मिली ड्रेस, उमंग सिंघार का सरकार पर हमला

कांग्रेस के मंच पर सीटिंग को लेकर विवाद का वीडियो वायरल, दिग्विजय और पटवारी की मौजूदगी में दिखा असहज माहौल

गोगोई ने इस आरोप को ‘‘हास्यास्पद” बताकर खारिज कर दिया था।  कांग्रेस नेतृत्व शुक्रवार को केरल के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेगा। केरल के कांग्रेस नेताओं की बैठक इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इन दिनों पार्टी के सांसद तथा वरिष्ठ नेता शशि थरूर के अप्रसन्न होने की अटकलें हैं।

शशि थरूर पर भी चर्चा

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर द्वारा एक अखबार में लिखे हालिया लेख पर विवाद पैदा हो गया है। इस लेख में उन्होंने केरल में निवेश माहौल को बढ़ावा देने के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की प्रशंसा की है। इसको लेकर वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं के निशाने पर हैं। केरल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। केरल और असम में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर

कांग्रेस सांसद थरूर ने भाजपा में शामिल होने से इनकार किया और इसकी वजह विचारधारा में अंतर होना बताया है। उन्होंने कहा, हर पार्टी की अपनी मान्यताएं और इतिहास है। अगर आप उनकी मान्यताओं को नहीं मान सकते तो किसी अन्य पार्टी में जाना गलत है। थरूर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह सही है लेकिन स्वतंत्र होने का विकल्प हमेशा खुला है लेकिन आज के राजनीतिक माहौल में मुझे लगता है कि सभी को पार्टी की, एक संगठन की, एक वाहन की जरूरत है जो उनके विचारों को आगे ले जाए। राजनीति में एक पार्टी के लिए जरूरी है कि वह कुछ विचार और सिद्धांत रखे नहीं तो विचारधारा या घोषणा पत्र का कोई फायदा नहीं है।

Congress kerala assam leader meeting mallikarjun kharge rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2025 | 08:05 PM

Topics:  

  • Assam
  • Congress
  • Kerala
  • Rahul Gandhi
  • Shashi Tharoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.