- Hindi News »
- India »
- Congress Filed Police Complaint Against 4 Leaders Of Bjp And Shiv Sena
भाजपा-शिवसेना के 4 नेताओं के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट, राहुल गांधी को दी थी हिंसक धमकियां
कांग्रेस ने भाजपा और शिवसेना के 4 नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इन नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी थी और उनके खिलाफ विवादित बयान भी दिए थे।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में कांग्रेस ने आज भाजपा और शिवसेना के 4 नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राहुल गांधी को मिली हिंसक धमकियों को लेकर कांग्रेस ने इन 4 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की है।
इन मुद्दों को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यहां तुगलक रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू, भाजपा नेता तरविंदर मारवाह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज सिंह तथा शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351, 352, 353, 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी की।
राहुल गांधी को दादी की तरह हश्र करने की धमकी दी
पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी को जान से करने की धमकी दी जा रही है क्योंकि वह दलित, जनजाति, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा गरीबों के हित में और संविधान बचाने की बात करते हैं। उनका कहना था, ‘‘भाजपा के नेता तरविंदर मारवाह ने राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि राहुल जी, संभल जाओ.. नहीं तो आपका भी वही हाल होगा, जो आपकी दादी का हुआ था।”
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस ने पाले हैं हरे विषैले सांप’: विजय वडेट्टीवार के ‘विषवल्ली’ तंज पर नवनीत राणा का करारा पलटवार
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
BJP के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर पुंज का निधन, माने जाते थे लालकृष्ण आडवाणी के करीबी
भाजपा MLC कृष्णा खोपड़े का विपक्ष पर तीखा प्रहार, बोले- महिला विरोध कांग्रेस का काला चेहरा हुआ उजागर
भाजपा ने इन नेताओं के खिलाफ नहीं की कोई कार्रवाई
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम सब जानते हैं कि इंदिरा गांधी जी (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) और राजीव गांधी जी(भूतपूर्व प्रधानमंत्री) ने देश के लिए शहादत दी थी। उसके बाद भी राहुल जी को इस तरह की धमकी दी जा रही है।” माकन ने कहा कि भारत में राजनीति इससे ज्यादा निचले स्तर पर नहीं गिर सकती। उनके मुताबिक, किसी एक नेता ने नहीं, बल्कि कई नेताओं ने ऐसी बातें की हैं, लेकिन भाजपा ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आज हमने चार नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।” कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
भाजपा-शिवसेना के इन नेताओं ने दी धमकियां
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सिखों के संबंध में की गयी टिप्पणी को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की थी और उन्हें ‘‘देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकवादी” बताया था। वहीं, भाजपा नेता तरविंदर मारवाह ने कहा था कि राहुल गांधी का वही हश्र होगा जो उनकी दादी यानी भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हुआ था। इतना ही नहीं भाजपा नेता रघुराज सिंह और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने भी राहुल गांधी के बारे में विवादास्पद बयान दिए थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress filed police complaint against 4 leaders of bjp and shiv sena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KKR vs RR: कोलकाता के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर पहले करेगी बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 19, 2026 | 03:09 PMKamala Harris का डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा हमला: ईरान युद्ध को बताया एपस्टीन विवाद से ध्यान भटकाने की चाल
Apr 19, 2026 | 03:05 PM‘दृश्यम 3’ के निर्देशक Abhishek Pathak के घर आई नन्ही परी, पत्नी शिवालिका ने बेटी को दिया जन्म
Apr 19, 2026 | 02:53 PMLIVEIPL 2026 KKR vs RR Live Score: राजस्थान टॉस जीतकर पहले करेगी बल्लेबाजी, हेटमायर की हुई वापसी
Apr 19, 2026 | 02:53 PMमारेगांव अस्पताल बेहाल: 40° गर्मी में बंद कूलर-जनरेटर, मरीजों को सुविधाओं का भारी अभाव
Apr 19, 2026 | 02:50 PMबैरकपुर की क्रांतिकारी धरती पर क्या इस बार बदलेगा सत्ता का समीकरण, क्या राज चक्रवर्ती फिर लहरा पाएंगे परचम?
Apr 19, 2026 | 02:49 PMपुणे में सीनियर सिटीज़न्स को 30% Property Tax Rebate की खबर निकली फर्जी, PMC ने जारी किया स्पष्टीकरण
Apr 19, 2026 | 02:48 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM













