बिहार में महाघोटाला! 70 हजार करोड़ का हिसाब ही नहीं, खेड़ा के खुलासे से भूचाल
Congress Leader Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर 70 हजार के घोटाले का आरोप लगाया है। खेड़ा ने इसे महाघोटाला करार दिया है।
- Written By: Saurabh Pal
पवन खेड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)
CAG Report on Bihar: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने बिहार की एनडीए सरकार पर 70 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नीतीश सरकार में महाघोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बिहार में मोदी और नीतीश सरकार ने मिलकर 70 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है।
खेड़ा ने बताया कि जब कोई विभाग किसी प्रोजेक्ट पर पैसा खर्च करता है तो उसे यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देना पड़ता है, जिसमें पता चलता है कि पैसे का उपयोग कहां हुआ है। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों ने 70 हजार करोड़ का का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं जमा किया है। यानी पैसा कहां और कब खर्च हुआ इसका कोई हिसाब नहीं है।
’70 हजार करोड़ का घोटाला’
पवन खेड़ा ने कहा कि 70 हजार करोड़ रुपये किस-किस के जेब में गए? उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश का नाम लेकर कहा कि उनके साथ दो लोग रहते हैं, उनकी जेब में कितने रूपये गए। हालांकि कांग्रेस नेता ने नीतीश कुमार के साथ रहने वाले दो लोगों का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की तरफ था। दोनों डिप्टी सीएम भाजपा खेमे से हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
बंगाल चुनाव: बुधवार को 142 सीटों पर संग्राम, कोलकाता और 24 परगना में किसकी होगी जीत? जानें मुख्य चुनावी समीकरण
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
ये भी पढ़ें-सुकमा में 5 लाख का इनामी नक्सली गोंडा ढेर, मुठभेड़ स्थल से घातक हथियार बरामद
इन 6 विभागों में घोटाले का आरोप
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सबसे बड़ा घोटला पंचायती राज विभाग में हुआ है। उसके बाद शिक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विभाग में घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के मिड-डे मील तक को नहीं छोड़ा गया। बच्चों का भोजन चुराने वालों को भगवान ही नहीं, बिहार की जनता भी माफ नहीं करेगी। इस 70 हजार करोड़ रुपए में तमाम अच्छे काम हो सकते थे, लेकिन ये पैसा बंट गया, चोरी हो गया। ये सरकार जनता से कागज़ मांगती है, खुद हिसाब नहीं दे पाती। ये सरकार भले ही चुनाव आयोग को जेब में रख ले, लेकिन यह बिहार है और यहां की जनता इस सरकार को वोट से चोट देगी।
• 70 हजार करोड़ रुपए किस-किस की जेब में गए?
• नीतीश कुमार के साथ जो 2 लोग हैं, उनकी जेब में कितने रुपए गए? सबसे बड़ा घोटाला पंचायती राज विभाग में हुआ। उसके बाद शिक्षा विभाग, शहरी विकास, ग्रामीण विभाग और कृषि विभाग का नाम है। बच्चों के मिड-डे मील तक को नहीं छोड़ा गया। बच्चों… pic.twitter.com/swm9VybUHm — Congress (@INCIndia) July 30, 2025
बिहार सरकार की तरफ से नहीं आया जवाब
बिहार में चुनाव है। ऐसे में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप एक तरफ तो चल ही रहे हैं, लेकिन सीएजी की रिपोर्ट से खुलासा है, इससे भाजपा और जेडीयू की सरकार असहज जरूर हो जाएगी। हालांकि अभी कांग्रेस के आरोपों पर बिहार सरकार की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
