Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी के साथ टाइटलर को देख आगबबूला हुई भाजपा, कहा- अब तो सारी हदें पार कर दीं

BJP vs Congress: राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के ध्वजारोहण कार्यक्रम में जगदीश टाइटलर की तस्वीर वायरल होने पर भाजपा नेता ने कहा संवैधानिक मर्यादा को तार-तार करना इनकी दिनचर्या बन गई है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Aug 16, 2025 | 03:54 PM

राहुल गांधी पर भाजपा का गुस्सा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jagdish Tytler Congress in Event: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लालकिले पर आयोजित राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम से नदारद रहे, वहीं कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित समारोह में 1984 सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर की मौजूदगी ने विवाद खड़ा कर दिया। इस मुद्दे पर भाजपा ने राहुल गांधी पर संवैधानिक परंपराओं की अवहेलना व कांग्रेस पार्टी को सिख-विरोधी मानसिकता को उजागर करने का आरोप लगाया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि शायद इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता ने स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संवैधानिक मर्यादा को तार-तार करना अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। साथ ही, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में जगदीश टाइटलर की उपस्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की वास्तविक मानसिकता को सामने लाता है। वहीं इस पर भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा कि उन्होंने लालकिले का आयोजन छोड़ा लेकिन सिख दंगों के आरोपी के साथ ध्वजारोहण किया।

#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ कार्यक्रम में जगदीश टाइटलर की तस्वीर वायरल होने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “राहुल गांधी ने संवैधानिक मर्यादा का तार-तार करना अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है… स्वतंत्रता दिवस के गौरव के क्षण से… pic.twitter.com/xhju3HZD93 — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025

भाजपा के निशाने पर कांग्रेस

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि गांधी परिवार कभी भी 1984 सिख दंगों की जिम्मेदारी नहीं लेता। चुघ ने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी में टाइटलर का सम्मानपूर्वक स्वागत कांग्रेस पार्टी की सिख विरोधी मानसिकता को दिखाता है। भाजपा का कहना है कि टाइटलर पर सिख नरसंहार का आरोप राजीव गांधी के शासनकाल से जुड़ा हुआ है, और इस तरह की उपस्थिति से देश को गलत संदेश देती है।

कांग्रेस का पलटवार और बढ़ा विवाद

वहीं कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया। पार्टी प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि टाइटलर को अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिल्किस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उनकी बच्ची की हत्या की, उन दोषियों को भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ के लिए रिहा करवाया। शमा ने भाजपा नेताओं को चुप रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें: क्या रूस-यूक्रेन युद्ध बंद होने वाला है? पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को बुलाया

भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला देकर निशाना साध रहे हैं। एक ओर कांग्रेस भाजपा को अपने काउंटर में बिल्किस बानो मामले में घेर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा 1984 के दंगों को उठाकर कांग्रेस पर प्रहार कर रही है। ऐसे में यह विवाद न केवल स्वतंत्रता दिवस की गरिमा पर असर डाल रहा है बल्कि देश की राजनीति को भी एक बार फिर पुराने जख्मों की ओर ले जा रहा है।

Congress event on independence day rahul gandhi with jagdish tytler angry bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2025 | 03:54 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

BJP-शिवसेना-RPI में मैत्रीपूर्ण लड़ाई या कलह? रामदास आठवले के बयान से मिले ये संकेत

2

कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव लड़ने की रणनीति में किया बड़ा बदलाव, बागी नेताओं के लिए बनाया ‘चक्रव्यूह’

3

बेटियों की ‘कीमत’ लगाने वाले आप कौन? कैबिनेट मंत्री के पति के बयान पर खौला बिहार का खून, भारी बवाल

4

सोलापुर में BJP के दो गुटों में आपसी झड़प, पूर्व पार्षद के कार्यालय में तोड़फोड़, जानिए पूरा मामला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.