-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Trump Putin Meeting Zelensky Washington Visit Russia Ukraine War
क्या रूस-यूक्रेन युद्ध बंद होने वाला है? पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को बुलाया
- Written By: सौरभ शर्मा
Russia Ukraine War: पुतिन के साथ बैठक समाप्त होने के बाद, ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात कर उन्हें वाशिंगटन बुलाया। बता दें कि जेलेंस्की का पिछला अमेरिका दौरा बेहद खराब रहा था।

ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद जेलेंस्की को फोन किया (फोटो- सोशल मीडिया)
Zelensky Washington Visit: अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के तुरंत बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से ट्रंप की फोन पर बात हुई। ट्रंप ने इस कॉल में न सिर्फ पुतिन के साथ हुई वार्ता के बारे में जानकारी दी बल्कि जेलेंस्की को तुरंत वॉशिंगटन आने का न्योता भी दिया गया। चूंकि इस मुलाकात इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से जारी युद्ध में अब तक किसी ठोस शांति समझौते का रास्ता नहीं निकल पाया है।
वहीं जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पुष्टि की कि वह सोमवार को वॉशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे। उन्होंने लिखा कि दोनों नेता हत्या और युद्ध को समाप्त करने पर विस्तार से चर्चा करेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इस मुलाकात को शांति की दिशा में अहम बताते हुए ट्रंप के निमंत्रण के लिए आभार भी जताया। बताया जा रहा है कि उनकी इस यात्रा का मुख्य एजेंडा अमेरिकी सहयोग, रूस पर दबाव और युद्ध को खत्म करने की रणनीति होगा।
We had a long and substantive conversation with @POTUS. We started with one-on-one talks before inviting European leaders to join us. This call lasted for more than an hour and a half, including about an hour of our bilateral conversation with President Trump. Ukraine reaffirms… pic.twitter.com/64IPVhtFaB — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 16, 2025
जेलेंस्की से लंबी और सार्थक बातचीत
ट्रंप-पुतिन वार्ता के बाद अमेरिकी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि वॉशिंगटन लौटते समय राष्ट्रपति ट्रंप ने जेलेंस्की से लंबी और सार्थक बातचीत की। इस कॉल में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, नाटो महासचिव मार्क रूट और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी शामिल हुए। यूरोपीय नेताओं को पहले अलास्का सम्मेलन से बाहर रहने की चिंता थी, लेकिन इस वार्ता में उनकी भागीदारी ने माहौल को और गंभीर बना दिया।
पुतिन का दावा और ट्रंप की सावधानी
अलास्का सम्मेलन के बाद पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन को लेकर कुछ सहमति बनी है और यूरोप को इस प्रगति में बाधा नहीं डालनी चाहिए। हालांकि, ट्रंप ने प्रेस वार्ता में कहा कि “जब तक कोई समझौता नहीं होता, तब तक कोई समझौता नहीं है।” उन्होंने बातचीत को अत्यंत उत्पादक बताया और संकेत दिए कि कई बिंदुओं पर सहमति बनी है, लेकिन उन्होंने कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की। वहीं पुतिन ने मुस्कुराते हुए अगली मुलाकात के लिए मास्को का सुझाव भी दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
यह भी पढ़ें: PM मोदी पर कांग्रेस का जबरदस्त तंज, कहा- 75 के बाद भी पीएम बनने की चाह ने करा डाली RSS की तारीफ
इस बीच, यूक्रेन ने आरोप लगाया कि शिखर सम्मेलन के बाद रूस ने रातों-रात 85 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इससे साफ है कि कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद जमीनी हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ट्रंप और जेलेंस्की की आगामी मुलाकात से उम्मीद की जा रही है कि युद्ध को रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, लेकिन यह कितना सफल होगा, इसका जवाब आगे का समय ही देगा।
Trump putin meeting zelensky washington visit russia ukraine war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














