छत्तीसगढ़ के एक गांव में सांप्रदायिक झड़प; एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल
- Written By: किर्तेश ढोबले
बेमेतरा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को दो समुदायों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में सुबह बच्चों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद हिंसा हुई।
बेमेतरा कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों ने एक छोटे से मुद्दे पर लड़ाई की और गांव के हिंदू और मुस्लिम समुदायों के सदस्य विवाद को सुलझाने के लिए गांव के चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने बताया कि मामला बढ़ गया और एक झड़प हुई, जिसमें ईश्वर साहू (23) गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
साजा पुलिस थाने के बीरनपुर में एक बच्चे से मारपीट की घटना सामने आई थी जिसके बाद 2 पक्षों में झड़प हुई। झड़प में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शांति बनाने की कोशिश कर रही थी कि तभी पुलिस पर भी हमला हुआ। हमले में 3 पुलिस कर्मी घायल हुए: बेमेतरा SP,छत्तीसगढ़(1/2) pic.twitter.com/LxD4gQO3TU — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2023
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में ताजिये के रास्ते पर बवाल: पुलिस पर पथराव, महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
मप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
बेमेतरा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया, लेकिन भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उन पर पथराव किया, जिसके कारण उनमें से तीन कर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक बी. आर. ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने पुआल के ढेर और कुछ वाहनों में भी आग लगा दी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल को बाद में मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। एसपी ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है और प्रशासन ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है। उन्होंने बताया कि हालांकि गांव में अभी भी कुछ तनाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने तक पुलिस की तैनाती जारी रहेगी। (एजेंसी)
