Maharashtra Monsoon: नागपुर में येलो तो इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Maharashtra Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून के कारण हालत खराब हो चुके है। विदर्भ में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे।
Maharashtra Monsoon Update: महाराष्ट्र में मानसून के कारण हालत खराब हो चुके है। विदर्भ में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे।
महाराष्ट्र मानसून (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Weather Update: नागपुर में सितंबर की शुरुआत में नदारद रहने के बाद अब बादलों ने जोर पकड़ा है। बीते कुछ दिनों से जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है। बुधवार को सुबह कुछ घंटों के लिए धूप खिली रही। शाम दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली। शाम को अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार शाम 5.30 बजे तक 4.0 मिमी बारिश दर्ज की।

वहीं दिन में धूप निकलने से तापमान में भी 34 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 0.9 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.8 डिसे की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह औसत से 2 डिसे अधिक रहा। मंगलवार की तुलना में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आज येलो अलर्ट की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरुवार, 25 सितंबर के लिए नागपुर में येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। नागपुर में विदर्भ के अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। वहीं चंद्रपुर, गड़चिरोली और यवतमाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश दर्ज

बुधवार को मौसम विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ के कुल 3 जिलों में बारिश दर्ज की। चंद्रपुर में सर्वाधिक वर्षा हुई। विभाग ने बुधवार सुबह 8.30 बजे तक चंद्रपुर में 17.0 मिमी और शाम 5.30 बजे तक 9.0 मिमी बारिश दर्ज कीष वहीं अमरावती में सुबह 8.30 बजे तक 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com