Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोई ध्रुव राठी का दोस्त… तो कोई IIT कानपुर का स्टूटेंड, जानिए कौन है कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता?

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए दिल्ली में बड़ा आंदोलन करेगी। जानें पार्टी के तीन प्रवक्ताओं सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका कौन हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 04, 2026 | 12:04 PM

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया, सौरव दास और आशुतोष रांका (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Cockroach Janata Party Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जल्दी ही दिल्ली में एक बड़ा जनआंदोलन करने वाली है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। वो इस आंदोलन के जरिए शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफें मांग करने वाले हैं। इसी बीच बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस भी है।

सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका ने प्रेस कांफ्रेस के जरिए सरकार से सामने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी। उन्होंने बताया कि अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए परमिशन मांगेंगे। ऐसे में सभी के मन में है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जिन तीन नेताओं के प्रवक्ता बनाया है, वो कौन है?

पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट हैं सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी ने सौरव दास को अपना मुख्य प्रवक्ता बनाया है। जानकारी के मुताबिक, सौरव पेशे से पत्रकार हैं, जो मुख्यत: कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर लिखते रहे हैं। इसके अलावा वो एक सोशल एक्टिविस्ट हैं। सौरव पिछले साल नवंबर में प्रदूषण के मुद्दे पर इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शनों का भी हिस्सा रह चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

6 जून के आंदोलन से पहले CJP की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 नए प्रवक्ता, खोजी पत्रकार सौरभ दास को अहम जिम्मेदारी

CBSE OSM विवाद पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी और केजरीवाल ने मांगा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर दिखेंगे सोनम वांगचुक, अभिजीत ने कहा- यह सभी कॉकरोचों के लिए बड़े सम्मान की बात

कॉकरोच जनता पार्टी के फैन हुए मनोज जरांगे! अभिजीत दीपके को लेकर दिया बड़ा बयान, सरकार को दी ये चेतावनी

इसके अलावा वो आरटीआई के जरिए जानकारी हासिल करके रिपोर्ट लिखते रहे हैं। सौरव सबसे पहले कोविड 19 काल में आरटीआई और अदालती कार्यवाही के जरिए आरोग्य सेतु ऐप के संचालन और विकास के बारे में जानकारी सार्वजनिक करके चर्चा में आए थे।

कौन है विजेता दहिया?

सौरव दास के अलावा CJP ने विजेता दहिया को भी अपना प्रवक्ता बनाया है। विजेता का संबंध हरियाणा से है, लेकिन वो फिलहाल मुंबई में रहते हैं। दहिया ने दिल्ली के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से पढ़ाई की है। विजेता दहिया एक पॉलिटिकल रिसर्चर, लेखक और फिल्म मेकर भी हैं। उन्होंने कई हरियाणवी फिल्मों का निर्देशन किया है, साथ ही कई प्रसिद्ध किताबें भी लिखी हैं।

इन सब के अलावा विजेता दहिया ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ रिसर्च और स्क्रिप्ट राइटर तौरपर भी काम किया है। विजेता दहिया ने दो बेस्ट-सेलिंग किताबें लिखी हैं, जिनमें एक पावर ऑफ यूनिवर्स और टू हेल विद दैट जॉब है।

यह भी पढ़ें- Explainer: बार-बार क्यों फेल हो रही CBSE? करोड़ों का टेंडर या कमजोर नियम, बच्चों के भविष्य से हो खिलवाड़

IIT कानपुर से पढ़ें हैं आशुतोष रांका

कॉकरोच जनता पार्टी ने आशुतोष रांका को भी अपना प्रवक्ता बनाया है। रांका ने देश सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉजेल आईआईटी कानपुर से बी. टेक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) भी जा चुके हैं। आशुतोष रांका ने वैश्विक परामर्श फर्म मैकिंसे के साथ भी काम किया है। उन्हें कंसलटेंट, पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट और सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर जाना जाता है। रांका पिछले साल ही लंदन से भारत लौटे हैं।

Cockroach janata party delhi protest dharmendra pradhan resignation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 12:04 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Dharmendra Pradhan
  • Dhruv Rathee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.