मालेगांव ब्लास्ट पर सीएम योगी का विस्फोटक बयान, बोले- कांग्रेस ने बचाए असली गुनहगार
CM Yogi Adityanath on Congress: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मेरठ से एक विस्फोटक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मालेगांव के असली गुनहगारों को बचाने का काम किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सीएम योगी आदित्यनाथ (डिजाइन फोटो)
CM Yogi Adityanath on Malegaon Blast: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मालेगांव बम धमाके को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियां राष्ट्रवादियों को फंसाने की साजिश करती हैं। मालेगांव विस्फोट मामले में निर्दोष हिंदुओं को फंसाकर, आतंकवादियों को बचाने का काम किया गया। आज वही लोग देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।
सीएम योगी सोमवार को मेरठ में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत 2,517 करोड़ रुपए की लागत वाली नवीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की राजनीति सिर्फ जातिवाद, दंगे और माफियाओं की चरणवंदना तक सीमित रही है।
सपा- कांग्रेस पर साधा सीधा निशाना
इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर मालेगांव जैसे मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मालेगांव की घटना में निर्दोष हिंदुओं को फंसाकर राष्ट्रवादी नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश की थी। आतंकवाद के प्रति उनकी नरम नीति और समाज को जाति-क्षेत्र के आधार पर बांटने की रणनीति देश के लिए हानिकारक रही है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में कदम रखेगी कांग्रेस, ‘थलापति’ विजय के कैबिनेट में शामिल होंगे 2 मंत्री
59 साल का सूखा खत्म! विजय की सरकार में कांग्रेस की एंट्री, तमिलनाडु कैबिनेट में होने जा रहा है ऐतिहासिक बदलाव!
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
‘कांग्रेस इस पाप के लिए माफी मांगेगी?’
यूपी के मुखिया ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या कांग्रेस अपने इस पाप के लिए देश से माफी मांगेगी? समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की राजनीति सिर्फ जातिवाद, दंगे और माफियाओं की चरणवंदना तक सीमित रही है। जबकि डबल इंजन सरकार राष्ट्रवाद और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जो बिना भेदभाव के सबके विकास को सुनिश्चित करती है।
और क्या कुछ बोली सीएम योगी?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ में शुरू की गई इस विशाल टाउनशिप परियोजना को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करते हुए इसे ‘अटल शताब्दी’ का नाम दिया। यह परियोजना रैपिड रेल के निकट होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के नागरिकों के लिए सस्ते और टिकाऊ आवास उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने कहा कि यह टाउनशिप मेरठ को एक नया स्वरूप देगी, जिसमें आवासीय, औद्योगिक और वाणिज्यिक सुविधाओं के साथ-साथ स्कूल, तकनीकी संस्थान और मेडिकल कॉलेज भी होंगे। इस परियोजना से लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और मेरठ को विकास का एक नया केंद्र बनाया जाएगा।
मेरठ की बदलती छवि का किया बखान
उन्होंने मेरठ की बदलती छवि पर जोर देते हुए कहा कि पहले मेरठ की पहचान ‘सोतीगंज’ जैसे चोर बाजार से थी, लेकिन आज यह शहर रैपिड रेल, 12-लेन एक्सप्रेसवे और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) के तहत स्पोर्ट्स आइटम्स के लिए विश्व स्तर पर जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: बाढ़ को लेकर CM योगी ने की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित हो रही है। मेरठ से प्रयागराज तक देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे इस साल के अंत तक लोकार्पित होगा, जो मेरठ से लखनऊ की दूरी मात्र 6 घंटे कर देगा। उन्होंने इनर रिंग रोड और सर्किट हाउस के पुनर्निर्माण जैसे अन्य विकास कार्यों की भी घोषणा की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
