दिल्ली में शीशमहल Vs मायामहल…, सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर गर्मायी सियासत
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास के बाद अब रेखा गुप्ता का सीएम आवास विवादों में फंसता दिख रहा है। दरअसल लोक निर्माण विभाग ने उनके आवास के रेनोवेशन के लिए 60 लाख का बजट तय किया है।
- Written By: Saurabh Pal
सीएम रेखा गुप्ता (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नए सरकारी बंगले के रिनोवेशन पर खर्च होने वाली राशि को लेकर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने सीएम आवास के बंगला नंबर एक को ‘मायामहल’ कहकर निशाना साधा तो वहीं कांग्रेस ने रंग महल नाम दिया है। दरअसल सीएम रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास बंगला नंबर-1 राज निवास मार्ग का रेनोवेशन शुरू हो गया है। इसकी कुल लागत 60 लाख रुपये है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो PWD की ओर से जारी टेंडर के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में इलेक्ट्रिकल सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें लाइट्स और फैन पॉइंट्स की रिवायरिंग की जाएगी। साथ ही 24 AC और 5 LED स्क्रीन लगाए जाएंगे। इसके अलावा 23 एनर्जी एफिशिएंट सीलिंग फैन और 16 वॉल फैन लगाए जाएंगे। वहीं 24 AC की कीमत 11 लाख रुपये है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगले में 115 लाइट यूनिट्स लगाए जाएंगे, इसमें 2 बड़े झूमर भी शामिल हैं। जिनकी कुल लागत 6.03 लाख रुपए बतायी जा रही है। सामान्य हॉल के लिए 16 निकेल फिनिश फ्लश सीलिंग लाइट, 7 पीतल की सीलिंग लैंटर्न, 8 पीतल और ग्लास वॉल लाइट्स खरीदी जाएंगी। साथ ही 5 टीवी यूनिट्स भी प्रस्तावित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
बिहार में नीतीश कुमार ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, बहुजन लोकदल का JDU में हुआ विलय
AAP ने रेखा गुप्ता के आवास को लेकर भाजपा को घेरा
जैसे ही सीएम रेखा गुप्ता के आवास के रिनोवेशन की लागत और लगने वाले सामान की जानकारी सामने आई कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया। AAP ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सीएम रेखा गुप्ता अपने मायामहल पर करोड़ो खर्च कर रही हैं, जबकि दिल्ली की जनता बिजली, पानी, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है। AAP ने आरोप लगाया कि जनता रोजगार के लिए और अपना घर बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं सरकार झूमर और एसी पर जनता का पैसा उड़ा रही है।
कांग्रेस ने दिल्ली सीएम के आवास को लिखा रंगमहल
वहीं इस सियासी युद्ध में कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली थी। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि शीशमहल करते-करते अपने लिए रंगमहल बनवाया जा रहा है। दिल्ली के लोग अपना घर ढहाए जाने पर जेसीबी के सामने लेटने को मजबूर हैं। वहां की मुख्यमंत्री एक नहीं बल्कि दो बंगलों को मिलाकर रहेंगी और रेनोवेशन सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। सुप्रिया ने कहा कि बढ़िया वाले 24 AC, महंगे झूमर, बड़े से 5 TV, गीजर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर, महंगा वाला माइक्रोवेव, 115 लैंप, जगमग झिलमिल वॉल और हैंगिंग लाइट्स और रिमोट कंट्रोल वाले 23 पंखे लगाए जा रहे हैं। मज़े ही मज़े!
