Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM ममता बनर्जी बोलीं- भाजपा का शासन हिटलर, स्टालिन और मुसोलिनी से भी बदतर

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: May 23, 2022 | 08:35 PM
Follow Us
Follow Us:

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) ने केंद्र सरकार (Center Government) पर राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों (Central Agencies) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है।

बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि “भाजपा का शासन एडॉल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन या बेनिटो मुसोलिनी से भी बदतर है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्रीय एजेंसियों को “स्वायत्तता दी जानी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वह देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है। वहां तुगलकी शासन लागू है।”

सम्बंधित ख़बरें

भूख हड़ताल-लाठीचार्ज-इस्तीफा… खरगे के बयान पर संबित पात्रा का तीखा हमला, पूछा- JPSC पर चुप क्यों कांग्रेस?

Census 2027: इस बार डिजिटल होगी जनगणना, घर बैठे भर सकेंगे फॉर्म, जानें जाति और माता-पिता से जुड़े नए नियम

एक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा

दतिया हार पर बीजेपी का मंथन: आज सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

They (BJP) do this before any election. Only a small portion of BPL category is under Ujjwala Yojana. How poor people will buy a domestic gas at a cost of Rs 800?: West Bengal CM Banerjee on recent fuel rates cut & Ujjwala Yojana beneficiaries to get Rs 200 subsidy on cooking gas pic.twitter.com/WUmUBwT3yl — ANI (@ANI) May 23, 2022

उन्होंने कहा, “एजेंसियों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए और बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के निष्पक्ष रूप से काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए।”

केंद्र द्वारा हाल ही में ईंधन की कीमतों में कटौती और रसोई गैस पर सब्सिडी की घोषणा के बारे में बनर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी हर चुनाव से पहले ऐसा करती है। उन्होंने कहा, “वे (भाजपा) किसी भी चुनाव से पहले ऐसा करते हैं। बीपीएल श्रेणी का केवल एक छोटा सा हिस्सा उज्ज्वला योजना के तहत है। गरीब लोग 800 रुपये की कीमत पर घरेलू गैस कैसे खरीदेंगे?”

गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः 8 रुपये और 6 रुपये टैक्स घटाया है। जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया है। इसके अलावा, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। इसका एलान करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, “हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

Cm mamta banerjee said bjps rule is worse than hitler stalin and mussolini

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2022 | 07:01 PM

Topics:  

  • BJP
  • India
  • Mamata Banerjee
  • Stalin
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.