6 दलों का साथ और कांटों भरा ताज! CM जोसेफ विजय के सामने खड़ी हैं ये 5 सबसे बड़ी चुनौतियां, 13 मई को अग्निपरीक्षा
Tamil Nadu CM Joseph Vijay: सीएम जोसेफ विजय ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के तौर पर अब विजय को 5 बड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा और 13 मई को अग्निपरीक्षा देनी होगी।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम जोसेफ विजय (सौजन्य-IANS)
CM Joseph Vijay Challenges in Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा जीत में बड़ी जीत के बाद टीवीके को सरकार बनाने के लिए बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतने के बाद भी बहुमत साबित नहीं कर पाई। विजय के पास 107 विधायक है, क्योंकि उन्होंने दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। बहुमत के लिए उन्हें 10 विधायकों की जरूरत थी।
हालांकि, 5 विजयी विधायकों वाली कांग्रेस ने अपना पूरा समर्थन दिया था, लेकिन फिर भी 5 विधायकों की कमी थी। इसके बाद 2-2 विधायकों वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विजय को समर्थन दिया, लेकिन राज्यपाल इससे भी संतुष्ट नहीं हुए। दो-दो विधायकों वाले विदुधलाई चिरुथिगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के शनिवार को समर्थन देने की घोषणा के बाद विजय चौथी बार लोकभवन गये। तब जाकर राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
टीवीके ने आज रविवार (10, मई) को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना होगा। विजय के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
परिसीमन पर आर-पार! सीएम विजय का केंद्र को कड़ा संदेश, बैठक से DMK ने बनाई दूरी, जानें क्या है पूरा विवाद
Jana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
तलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
क्या हैं विजय की चुनौतियां
- स्थायी सरकार बनाना
सीएम जोसेफ विजय के सामने सबसे बड़ी चुनौती तमिलनाडु को एक स्थायी सरकार देना है। विभिन्न दलों से मिलकर बनी यह सरकार को स्थायी बनाना विजय के सामने एक बड़ी चुनौती होगी। कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद गठबंधन में तालमेल और सामंजस्य बनाए रखना यह बहुत जरूरी होगा।
सीएम जोसेफ विजय और राहुल गांधी (सौजन्य-IANS)
- मंत्रियों में विभागों का बंटवारा
इसके अलावा सभी को जरूरत के अनुसार मंत्री पद और विभागों का बंटवारा करना भी उनके लिए चुनौती पूर्ण होगा। क्योंकि यदि कोई भी विधायक नाराज होता है पार्टी छोड़ता है तो 6 महीने बाद पार्टी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – तमिलनाडु में TVK सरकार का हुआ आगाज, विजय थलापति समेत 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
जमीनीस्तर पर उतरकर काम करना
- आदर्शों पर खरा उतरना
तमिलनाडु की जनता जे जयललिता और एमजी रामचंद्रन को अपना आदर्श मानती है और विजय से भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने की उम्मीद करती है। ऐसे में जनता का विश्वास जीतना भी सीएम विजय के लिए चुनौती भरा होगा।
- मजबूत प्रशासनिक टीम की जरूरत
सीएम जोसेफ विजय को तमिलनाडु राज्य में एक मजबूत प्रशासनिक टीम बनानी होगी, जो कि राज्य के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में काम करेगी। उन्हें राज्य में रोजगार और आर्थिक स्थिरता लाने के उपाय करने होंगे। तमिलनाडु में डीएमके जैसे मजबूत विपक्ष का सामना करना भी विजय के लिए कठिनाइयों से भरा होगा। अब विजय को फिल्मी स्टार की भूमिका से निकलकर जमीन पर लोगों के सामने काम करना होगा।
