CM अरविंद केजरीवाल ने जमानत की अवधि बढ़ाने सुप्रीम कोर्ट से किया अनुरोध
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उच्चतम न्यायालय से जमानत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया है। 1 जून को खत्म हो रही अंतरिम जमानत की अवधि को 7 दिन और बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुछ चिकित्सकीय जांच कराने की जरूरत है।
- Written By: प्रिया जैस
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए अरविंद केजरीवाल 2024 के लोकसभा चुनाव का प्रचार करने के लिए जमानत पर जेल से बाहर आए थे। हालांकि अब उनकी जमानत की अवधि खत्म होने जा रही है। जिसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में उनकी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य के आधार पर जमानत की अवधि सात दिन और बढ़ाए जाने का उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है।
शीर्ष अदालत ने 10 मई को केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। उसने साथ ही कहा था कि केजरीवाल इस दौरान अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकते और ना ही किसी भी सरकारी फाइल पर तब तक हस्ताक्षर कर सकते हैं, जब तक उपराज्यपाल की मंजूरी प्राप्त करने के लिए ऐसा करना आवश्यक न हो।
स्वास्थय आधार पर बढ़ाई जाए जमानत
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज, फिर भी CJI सूर्यकांत ने FIR से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, उपभोक्ताओं के लिए बीमा, सब्सिडी और वैकल्पिक ईंधन की मांग
मुख्यमंत्री ने अपनी ताजा याचिका में उनकी अंतरिम जमानत याचिका की अवधि स्वास्थ्य आधार पर सात दिन और बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है। याचिका में उनका वजन सात किलोग्राम कम होने का भी जिक्र किया गया है।
याचिका में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को कुछ चिकित्सकीय जांच कराने की जरूरत है और इसके लिए एक जून को समाप्त हो रही अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाया जाए। यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन से संबंधित है। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।
(एजेंसी)
