Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी कैबिनेट से चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? बोले- मेरा प्रदेश मुझे बुला रहा, बिहार में मिल सकती है बड़ी भूमिका

Chirag Paswan news: चिराग पासवान ने बिहार की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने की इच्छा जताई है, जिससे बिहार चुनाव में नई सियासी हलचल हो सकती है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 19, 2025 | 07:26 PM

मोदी कैबिनेट से चिराग पासवान की होगी छुट्टी? बोले- मेरा प्रदेश मुझे बुला रहा

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिहार की राजनीति में अपनी अहम भूमिका को लेकर इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वो ज्यादा समय में केंद्र की राजनीति में नहीं रहना चाहते और उनको बिहार बुला रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चिराग पासवान का ये बयान बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।

बता दें कि चिराग पासवान लगातार ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का अभियान चलाते रहे हैं ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या चिराग पासवान बिहार चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं? क्या वो बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं? उधर मोदी कैबिनेट में भी फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं।

क्या बोले चिराग पासवान?

बता दें कि चिराग पासवान ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा प्रदेश मुझे बुला रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता केंद्र की राजनीति में ज्यादा सक्रिय रहे थे, लेकिन मेरी प्राथमिकता बिहार है और मैं ज्यादा समय तक केंद्र में नहीं रहना चाहता। चिराग पासवान बार-बार बिहार को लेकर अपना प्रेम अक्सर जाहिर करते रहे हैं। यहां यह भी बता दें कि चिराग पासवान का राजनीति में पदार्पण वर्ष 2013 में हुआ था तब उन्होंने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का नारा दिया था और उन्होंने बिहार में कई युवाओं से मुलाकात की थी। पटना में शिक्षकों से मिले थे और युवाओं से जुड़े मुद्दे अक्सर उठाते रहते हैं।

राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

क्या हैं इसके सियासी मायने?

राजनीतिक जानकारों की मानें तो चिराग पासवान के यह कहने के बाद कि बिहार उनकी प्राथमिकता है, वो सीधे तौर पर इशारा कर रहे हैं किसी बड़ी भूमिका को चाह रहे हैं और बड़ी भूमिका के साथ बिहार की राजनीति करना चाहते हैं। बता दें कि वो इन दिनों बिहार के कई जिलों में जा भी रहे हैं और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की बात करें तो वो लगातार मांग करते हैं कि चिराग पासवान बिहार में सक्रिय भूमिका में रहें।

Chirag paswan says bihar is calling does not want to stay in center modi cabinet bihar election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2025 | 05:28 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • Chirag Paswan
  • Modi government

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार कैबिनेट में फिर फेरबदल: नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल को अहम विभाग

2

संसद में आज पेश होगा ‘वीबी जी राम जी’ बिल, प्वाइंट्स में समझें नये कानून की खास बातें

3

बिहार BJP को मिला नया अध्यक्ष…संजय सरावगी संभालेंगे दिलीप जायसवाल की कुर्सी, 2005 से हैं विधायक

4

बिहार में RJD के आरोप के बाद मचा बवाल, चुनाव से पहले मिले 10 हजार रूपये करने होंगे वापस, आ रहा नोटिस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.