भारत को अमेरिका से मिलेगा बड़ा तोहफा! कम लगेगा टैरिफ, जानें कब फाइनल होगी ट्रेड डील?

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय कारोबारियों को चीन और वियतनाम के मुकाबले कम टैरिफ का फायदा कैसे मिलेगा? समझौता कब तक फाइनल होगा और निर्यात को कितना बढ़ावा मिलेगा?
PM MODI AND DOLAND TRUMP.jpg
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फोटो।सोर्स: गूगल इंटनेट
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमेरिका ने भारत को चीन और अन्य प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम टैरिफ लगाने का भरोसा दिया।

  • मार्च 2027 तक ट्रेड डील के पहले चरण को अंतिम रूप देने की तैयारी, दूसरे चरण में सर्विस सेक्टर शामिल होगा।

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि ज्यादातर मुद्दे सुलझ चुके हैं और समझौता अंतिम चरण में है।

US Will Imposes Lower Tariffs India: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। इस डील के लागू होने से अमेरिकी बाजार में भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका की ओर से भारत को दिया गया टैरिफ संबंधी भरोसा है। अमेरिकी सरकार ने संकेत दिया है कि प्रस्तावित ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर चीन और दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम आयात शुल्क लगाया जाएगा। इससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों की कीमतें कम रखने और कारोबार बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में भारत को उम्मीद है कि समझौते का पहला हिस्सा मार्च 2027 तक पूरा हो सकता है।

चीन और वियतनाम के मुकाबले भारत को कैसे मिलेगी बढ़त?

अमेरिका में आयात होने वाले विदेशी सामानों पर टैरिफ लगाया जाता है। इसकी वजह से उत्पादों की कीमत बढ़ जाती है और बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है। अगर भारत को चीन और वियतनाम जैसे देशों के मुकाबले कम टैरिफ का फायदा मिलता है, तो भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में अपेक्षाकृत सस्ते हो सकते हैं।

इसका सीधा फायदा भारत के कपड़ा, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे निर्यात आधारित उद्योगों को मिलने की संभावना है। अमेरिकी खरीदारों के लिए भारतीय उत्पाद अधिक आकर्षक हो सकते हैं। इससे निर्यात बढ़ने के साथ देश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। हालांकि, वास्तविक लाभ का आकलन अंतिम टैरिफ दरें सामने आने के बाद ही किया जा सकेगा।

PM MODI AND DOLAND TRUMP.jpg
UK में भारतीय मूल के बिलाल काजी को 30 साल की जेल, 70 नाबालिग लड़कियों को बनाया ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का शिकार

दो चरणों में पूरी होगी ट्रेड डील

भारत और अमेरिका इस समझौते को दो चरणों में आगे बढ़ा रहे हैं। पहले चरण में वस्तुओं के व्यापार और आयात शुल्क से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा। भारत की कोशिश है कि मार्च 2027 तक इस पैकेज को अंतिम रूप दे दिया जाए।

दूसरे चरण में व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत होगी। इसमें आईटी, बैंकिंग और अन्य सेवा क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इस दिशा में 2 और 3 नवंबर को अमेरिकी अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम ने भारत का दौरा भी किया था। इस दौरान कस्टम नियमों और दोनों देशों के बीच व्यापार को आसान बनाने के उपायों पर बातचीत हुई।

जयशंकर ने दिए समझौता जल्द पूरा होने के संकेत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। एचटी लीडरशिप समिट में उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका ने समझौते से जुड़े ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है। अब बातचीत अंतिम पड़ाव पर है।

उन्होंने संकेत दिया कि फिलहाल बचे हुए कुछ मुद्दों पर अमेरिकी पक्ष को अपने स्तर पर काम करना है। हालांकि, भारत अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) की ओर से चल रही एक अन्य जांच के नतीजों का भी इंतजार कर रहा है। ऐसे में आने वाले महीनों में यह तय होगा कि भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में टैरिफ के मोर्चे पर कितनी बड़ी राहत मिलती है।

PM MODI AND DOLAND TRUMP.jpg
Elon Musk की कंपनी SpaceX का अंतरिक्ष में ऐतिहासिक धमाका! लौटते रॉकेट को हवा में ही पकड़ा, दुनिया रह गई दंग