-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Chief Minister Siddaramaiah Passed Away Meta Automatic Translation Tool Mistake Issues Apology
‘सिद्धारमैया नहीं रहे’, मेटा ने किया बड़ा ब्लंडर, ऑटो ट्रांसलेशन पर भड़के सीएम
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM Siddaramaiah के कार्यालय ने एक्ट्रेस बी. सरोजा देवी की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए मेटा पर शोक संदेश पोस्ट किया था। यह पोस्ट कन्नड़ में थी जिसका META ने अंग्रेजी में गलत अनुवाद कर दिया।

सीएम सिद्दारमैया(Image- Social Media)
Siddaramaiah translation error: कर्नाटक में मेटा कंपनी के ऑटो ट्रांसलेशन से बड़ा विवाद हो गया है। मेटा ने फेसबुक पर सीएम ऑफिस की ओर से किए गए पोस्ट को को ट्रांसलेट करते हुए सिद्धारमैया को मृत बता दिया। इसके बाद इस पर खासा विवाद हो गया। खुद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसको लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद मेटा ने पूरे मामले पर माफी भी मांगी है।
मेटा पर भड़के सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसको लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद ही मेटा बैकफुट पर आ गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कन्नड़ के खराब ऑटो-ट्रांसलेशन की वजह से यूजर्स को गलत जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि ये तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है और लोगों को गुमराह कर रहा है।
सिद्धारमैया ने बताया कि उनके मीडिया सलाहकार ने औपचारिक रूप से इन प्लेटफॉर्म की मूल कंपनी मेटा को लेटर लिखा है और तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये विवाद जिस पोस्ट पर हो रहा है, वो कर्नाटक के मुख्यमंत्री ऑफिस की ओर से की गई थी। कन्नड़ में लिखी गई मूल पोस्ट में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर दुख जताया था। लेकिन ऑटो ट्रांसलेशन में इसको पूरी तरीके से गलत बता दिया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया मंचों को खासतौर पर सरकारी संचार में जिम्मेदारी बरतनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
CRED के कुणाल शाह बनेंगे WhatsApp के नए ग्लोबल CEO, जानिए कितनी होगी सैलरी और नेटवर्थ
सीएम ने कहा कि नागरिकों को इस बारे में सचेत रहना चाहिए कि इन प्लेटफॉर्म पर होने वाला ट्रांसलेशन अक्सर गलत होता है। सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि मेटा प्लेटफॉर्म पर कन्नड़ सामग्री के दोषपूर्ण स्व-अनुवाद में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। जिससे यूजर्स गुमराह हो रहे हैं। आधिकारिक संचार के मामले में ये विशेष रूप से खतरनाक है। मेरे मीडिया सलाहकार ने मेटा को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर तत्काल सुधार की मांग की है।
यह भी पढ़ें- ‘भिलाई निवास में साहेब ने…’, कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड
गलत अनुवाद स्वीकार्य नहीं
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार केवी प्रभाकर ने 16 जुलाई को मेटा को लेटर लिखा। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री की ओर से गंभीर चिंता प्रकट की है। उन्होंने लिखा कि हमने चिंता के साथ इस बात को संज्ञान में लिया है कि कन्नड़ से अंग्रेजी का ऑटो ट्रांसलेशन अक्सर गलत रहता है। कुछ मामलों में तो ये बहुत ज्यादा भ्रामक होता है। प्रभाकर ने पत्र में लिखा कि सरकारी मामलों, खासतौर पर मुख्यमंत्री जैसे किसी संवैधानिक प्राधिकार के पत्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए त्रुटिपूर्ण टूल से अनुवाद अस्वीकार्य है।
Chief minister siddaramaiah passed away meta automatic translation tool mistake issues apology
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














