- Hindi News »
- Entertainment »
- Actress B Saroja Devi Passes Away At The Age Of 87 Tamil Cinema In Mourning
एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का निधन, दूसरे दिन फिर शोक में डूबी तमिल फिल्म इंडस्ट्री
तमिल सिनेमा से दूसरे दिन एक और दुखद खबर सामने आई है। 13 जुलाई को कोटा श्रीनिवास राव का निधन हुआ था। 14 जुलाई को तमिल की दिग्गज एक्ट्रेस बी सरोजा देवी का निधन हो गया है।
- Written By: अनिल सिंह

बी सरोजा देवी के निधन से शोक में डूबी साउथ फिल्म इंडस्ट्री
B Saroja Devi Passes Away: तमिल फिल्म इंडस्ट्री दूसरे दिन भी शोक में डूब गई है। 13 जुलाई को कोटा श्रीनिवास राव के निधन से तमिल सिनेमा जगत को तगड़ा झटका लगा था, तो वहीं 14 जुलाई को तमिल सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस बी सरोजा देवी के निधन की खबर से एक बार फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री सदमे में डूब गई है। 87 साल की उम्र में बी सरोजा देवी ने आखिरी सांस ली, उन्होंने सिनेमा जगत में करीब 70 साल से अधिक काम किया और 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।
बी सरोजा देवी का जन्म 7 जनवरी 1938 को बेंगलुरु में हुआ था। उनके पिता मैसूर में एक पुलिस अधिकारी थे और मां हाउसवाइफ थी। उनकी शुरुआती पढ़ाई बेंगलुरु में ही हुई और बाद में उन्होंने सिनेमा जगत का रुख किया। उन्हें कन्नड़ से सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है।
ये भी पढ़ें- तलाक की अफवाहों से बहुत प्रभावित हुई थी पायल रोहतगी, संग्राम सिंह ने किया खुलासा
सम्बंधित ख़बरें
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
काजल अग्रवाल ने Thalapathy Vijay की जीत पर दी बधाई, बोलीं- यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे का उत्सव
Priyanka Chopra Net Worth: थलापति विजय की फिल्म से शुरू हुआ सफर, आज हैं करोड़ों की हैं मालकिन
बी सरोजा देवी ने 17 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म महाकवि कालिदास से अपने करियर की शुरुआत की थी, यह फिल्म 1955 में रिलीज हुई थी। उन्हें 1958 में आई तमिल फिल्म नादोडी मन्नन से शोहरत मिली थी, इस फिल्म में उन्होंने एमजी रामचंद्रन के साथ काम किया था।
बी सरोजा देवी के फिल्मी करियर की अगर बात करें तो उन्होंने सबसे अधिक काम एमजी रामचंद्रन के साथ किया, उनके साथ उन्होंने करीब 26 हिट फिल्में दी। बी सरोजा देवी ने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा में जबरदस्त काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। बी सरोजा देवी ने तेलुगु के लोकप्रिय कलाकार एंटी रामाराव के साथ भी काफी काम किया था। वह उनके साथ सीताराम कल्याणम और जगदेका वीरूनी कथा जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।
बी सरोजा देवी ने 1959 में बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था और वह पैगाम नाम की फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार के साथ नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने ससुराल, प्यार किया तो डरना क्या और बेटा-बेटी जैसी फिल्मों में काम किया भी। बी सरोजा देवी के निधन पर साउथ इंडस्ट्री के लगभग सभी कलाकार शोक जताते हुए नजर आए हैं। बी सरोजा देवी का परिवार मातम में डूबा हुआ है और उनके फैंस उनको श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं।
Actress b saroja devi passes away at the age of 87 tamil cinema in mourning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉकहोर्मुज
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMNagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
May 05, 2026 | 08:50 AMउत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
May 05, 2026 | 08:46 AMMP के 39 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
May 05, 2026 | 08:40 AMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5 विशाल पोर्टल बीम लॉन्च
May 05, 2026 | 08:38 AMFake Census Forms: सावधान! जनगणना के नाम पर मांगा जा रहा बैंक विवरण और आधार; मनपा ने जारी किया अलर्ट
May 05, 2026 | 08:32 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














