Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान में 33 साल बाद ब्राह्मण राज, सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे भजनलाल शर्मा

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Dec 13, 2023 | 09:40 AM

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भजन लाल शर्मा

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) पर भरोसा जताया है। भजन लाल शर्मा एक ब्राह्मण चेहरा (Brahmin Face CM Candidate In Rajasthan) हैं। ऐसा 33 साल के बाद होने जा रहा है कि राज्य में कोई ब्राह्मण चेहरा मुख्यमंत्री पद शपथ लेगा। आखिरी बार कांग्रेस के हरिदेव जोशी 1990 तक सीएम रहे थे। हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी दौड़ में थे, लेकिन पार्टी ने भजनलाल पर भरोसा जताया। शर्मा पिछले 35 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं।

पार्टी में दायित्व

शर्मा राजनीति शास्त्र से स्नातकोत्तर हैं। भजनलाल शर्मा 2009 में भरतपुर जिला बीजेपी के अध्यक्ष बने। 2014 में पहले बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 2016 से अब तक महामंत्री पद का जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भजनलाल से पहले कांग्रेस से हरिदेव जोशी 3 बार सीएम 1973 से 1977,फिर 1985 से 1988 तक और फिर 1989 से 1990 तक सीएम रहे।

सम्बंधित ख़बरें

‘…तो सरकारें कांप उठेंगी’, पूर्व DGP ने जनरल नरवणे को दी नसीहत, बोले- वर्दी वाले कुछ सच कब्र तक ले जाते हैं

शर्मिला गायकवाड़ ने संभाली ठाणे मनपा की कमान, BJP के कृष्णा पाटिल ने ली उपमहापौर पद की शपथ

BJP की मंजूषा नागपुरे बनेंगी पुणे की नई मेयर, NCP ने निभाया अजित दादा का वादा, आठवले की पार्टी को क्या मिला?

अमरावती मनपा में सत्ता की तस्वीर साफ, महापौर होंगे श्रीचंदतेजवानी; उपमहापौर के लिए सचिन भेंडे का नाम

छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय

भरतपुर जिले की नदबई तहसील के अटारी गांव के रहने वाले भजनलाल शर्मा कॉलेज के समय से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गए थे। बाद में वह सक्रिय राजनीति में आए। चुनावी राजनीति में आरंभिक दौर में बहुत सफल राजनेता नहीं रहे। शुरुआती दौर में वह एक बार  सरपंच का चुनाव हारे हैं।

BJP के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

भजनलाल शर्मा 2003 में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर सामाजिक न्याय मंच से नदबई से बीजेपी के ही खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन हार गए थे। उन्हें सिर्फ 5,969 वोट ही मिले थे। सीएम और डिप्टी सीएम मामले में  बीजेपी नेतृत्व के फैसले वसुंधरा के भविष्य के लिए बेहतर संकेत नहीं हैं। भजन लाल शर्मा सांगानेर की उस सीट से विधायक चुने गए हैं जहां वसुंधरा के करीबी अशोक लाहोटी का टिकट काट दिया गया था।

ऐसे बनाया गया सीएम

नए सीएम के नाम की घोषणा से पहले राज्य में पार्टी विधायकों के बीच किसी भी असंतोष की स्थिति न पैदा हो इसके लिए में पार्टी ने पूरी सतर्कता बरती। पार्टी ने राज्य के 8 निर्दलीय विधायकों को जयपुर बुलाया। इन विधायकों को एक होटल में ठहराया गया। हालांकि, ये विधायक पार्टी की बैठक से दूर ही रखे गए। बता दें कि 200 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 115 जबकि कांग्रेस ने 69 सीटें जीती हैं।

Chief minister candidate bhajan lal sharma after 33 years brahmin rule in rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2023 | 09:40 AM

Topics:  

  • BJP
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.