Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्तीसगढ़ रेल हादसा: ‘ हाथ-पैर कटा, सामने ही मर गए’, चश्मदीदों ने बताया खौफनाक मंजर, अबतक 7 की मौत

Chhattisgarh में 4 नवंबर 2025 की शाम एक लोकल यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 05, 2025 | 07:29 AM

छत्तीसगढ़ रेल हादसा, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhattisgarh Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब मंगलवार शाम लगभग चार बजे एक भीषण रेल हादसा हुआ। कोरबा जिले के गेवरा स्टेशन से बिलासपुर जा रही एक लोकल यात्री ट्रेन ने गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

बिलासपुर में हुआ यह रेल हादसा अत्यंत भयानक था। बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पुष्टि की कि गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए निकली लोकल यात्री ट्रेन ने जब शाम लगभग चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी को टक्कर मारी, तो मौके पर साच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

और बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मौत का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद लोकल ट्रेन की पहली बोगी मालगाड़ी की अंतिम बोगी के ऊपर चढ़ गई, जिसके कारण वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

खौफनाक मंजर और यात्रियों की चीखें

टक्कर की भयानकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेनों के डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए और कुछ डिब्बे पटरी से उतरने की भी खबर है। हादसे की चपेट में आई एक घायल महिला, जो अकलतरा से बिलासपुर जा रही थी, ने मंजर बयां करते हुए बताया कि ट्रेन अचानक मालगाड़ी से टकरा गई और इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, लोग मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। महिला उसी कोच में थी जो मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था और टक्कर के बाद उनका पैर सीट के नीचे फंस गया था।

चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

एक अन्य चश्मदीद ने घटना का खौफनाक मंजर बताते हुए कहा, “हादसा अचानक हुआ और डिब्बा एकदम से ऊपर चढ़ गया। 2-3 लोग तो मेरे सामने ही मर गए। किसी का हाथ कटा हुआ तो किसी का पैर”। एक अन्य यात्री ने बताया कि बचाव कार्य शुरू करने के लिए यात्रियों को रेस्क्यू टीम का इंतजार नहीं करना पड़ा। यात्रियों ने ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और लाशें निकालने में लग गए थे, जबकि बचाव दल बाद में आया। अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त बोगी में दो अन्य यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली है, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

राहत कार्य और सरकारी सहायता

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पहुंचे और युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
रेलवे प्रशासन ने हादसे के पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है:
1. मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये।
2. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पांच लाख रुपये।
3. सामान्य रूप से घायल यात्री को एक लाख रुपये।

रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता और समन्वय सुनिश्चित कर रहा है और प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

सीएम छत्तीसगढ़ ने घटना पर गहरा दुख जताया

इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर करायी जाएगी, ताकि घटना के कारणों की समुचित जांच करके आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

यह भी पढ़ें: सेना से सरकारी नौकरी तक…सवर्ण जातियां कर रहीं पूरी व्यवस्था पर कब्जा, राहुल गांधी के बयान से बवाल!

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर हरसंभव सहायता और राहत कार्य के लिए निर्देश दिए हैं, और राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

Chhattisgarh train accident latest update eyewitnesses describe horrific scene 7 dead so far

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2025 | 07:29 AM

Topics:  

  • Chhattisgarh
  • Indian Railway
  • Train Accident

सम्बंधित ख़बरें

1

बिलासपुर ट्रेन एक्सीडेंट: लाशों के बीच लूट का तांडव; हैवानों ने लूटे मंगलसूत्र, मोबाइल और जेवरात

2

जाको राखे साइयां…मलबे से जिंदा निकला मासूम, मां-बाप लापता, बिलासपुर रेल हादसे की विलक्षण तस्वीर

3

बिलासपुर ट्रेन हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत…17 लोगों की हालत गंभीर, भयावह है मंजर

4

ट्रेन ने आखिरकार सिग्नल क्यों तोड़ा? बिलासपुर हादसे पर बड़ा खुलासा, लोको पायलट की गलती या ब्रेक फेल?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.