-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Chardham Yatra Suspended Due To Heavy Rain 200 Devotees Stranded In Kedarnath Due To Cloudburst
भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा स्थगित, बादल फटने से केदारनाथ में 200 श्रद्धालु फंसे
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चारधाम की यात्रा स्थगित की गई है। भारी बारिश से यहां 5 लोगों की मौत हो गई है। केदारनाथ मंदिर से करीब 4 किमी पहले बादल फट गया।इस घटना से वहां फंसे 200 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

(डिज़ाइन फोटो)
देहरादुन: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चारधाम की यात्रा स्थगित कर दी गई है। यहां बारिश के कारण नदियों का जलस्तर अब काफी बढ़ गया है। वहीं टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटने से व्यापक नुकसान हुआ है। भारी बारिश से यहां 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज यहां बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
जानकारी दें कि रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग बादल फटने से कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया है। इसके चलते तीर्थ यात्रियों को पड़ावों पर ही रुकने को कहा गया है।दरअसल केदारनाथ मंदिर से करीब 4 किमी पहले बादल फट गया। यह घटना बीते बुधवार रात 9 बजे गौरीकुंड से आगे रामबाड़ा और जंगल चट्टी के बीच पैदल मार्ग पर भीम बली के गदेरे में हुई। कुछ ही मिनट में कई मिमी पानी बरस जाने से यहां पहाड़ों से चट्टानें गिरने लगीं। वहीं रास्ते में 30 मीटर की सड़क टूटकर उफनती मंदाकिनी नदी में समा गई।
इसके चलते केदारनाथ मार्ग पर भीमबली चौकी के पास 20-25 मीटर का पैदल रास्ता बह जाने और रास्ते में बड़े-बड़े बोल्डर (पत्थर) आने से फंसे 200 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। केदारनाथ में फिलहाल कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इसके अलावा, सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Badrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट
‘गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा पाप’— बद्रीनाथ मामले पर सीएम धामी का सख्त संदेश
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
यहां पढ़ें- दिल्ली-उत्तराखंड में बारिश ने मचाया हाहाकार, नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत, स्कूल बंद
इधर राज्य में अतिवृष्टि की लगातार स्वयं निगरानी कर रहे मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। CM धामी ने मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकलें । उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी और राज्य में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है । उधर, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने चारधाम यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारियों को आज यानी गुरुवार की यात्रा के संबंध में अपने स्तर पर निर्णय लेने को कहा है । इसके अलावा, हरिद्वार और ऋषिकेश में स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण की प्रक्रिया भी आज बंद रहेगी ।
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून और नैनीताल जिलों में पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं । जिलाधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं । उधर, राज्य के विभिन्न स्थानों पर बारिश जारी रही । हरिद्वार में बुधवार शाम में कुछ घंटे हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया और खड़खड़ी सूखी नदी में पानी भरने से कांवड़ियों का एक वाहन बह गया । शहर के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गयीं और कनखल थाने में भी बरसात का पानी घुस गया । कई सड़कों पर जलभराव होने से प्रशासन को कई जगह कांवड़ियों के मार्ग में बदलाव भी करना पड़ा । तीन घंटे की भारी बारिश की वजह से पानी का बहाव इतना बढ़ा कि खड़खड़ी सूखी नदी में डाक कांवड़ियों का एक ट्रक भी बह गया ।
यहां पढ़ें- लैंडस्लाइड के लिए नहीं ख़ूबसूरती के लिए फेमस है वायनाड, जन्नत से कम नहीं हैं ये जगहें!
हालांकि, पुलिस ने कहा कि ट्रक में कांवड़िये नहीं थे, लेकिन उसमें रसद और वापसी का जरुरी सामान था। खड़खडी पुलिस चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि ट्रक श्मशान घाट तक बहते हुए देखा गया है। फिलहाल बारिश के साथ साथ पहाड़ों से पानी का आना जारी है। उन्होंने कहा कि बारिश रूकने के बाद ट्रक को बाहर निकाला जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chardham yatra suspended due to heavy rain 200 devotees stranded in kedarnath due to cloudburst
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर खूनी जंग! ठाकुरली रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों पर दरांती से हमला, 3 घायल
Jul 16, 2026 | 11:14 AMमुंबई में मलबे की अवैध डंपिंग पर BMC सख्त: ट्रकों में VTMS अनिवार्य, नियम तोड़ने पर 25,000 रुपये जुर्माना
Jul 16, 2026 | 11:14 AMवैष्णो देवी मामले के बाद अलर्ट महाकाल मंदिर प्रशासन, सोने-चांदी के चढ़ावे की होगी हाईटेक मशीन से जांच
Jul 16, 2026 | 11:12 AMआतंकी हमलों से दहला पाकिस्तान; खैबर पख्तूनख्वा में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
Jul 16, 2026 | 11:08 AMरोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ पर ED का एक्शन! यूपी में 13 ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, सामने आया बड़ा सच
Jul 16, 2026 | 11:05 AMसंभाजीनगर महायुति में कोई मतभेद नहीं, जुलाई के अंत तक किसानों के अधिकांश मुद्दों का होगा समाधान: पंकजा मुंडे
Jul 16, 2026 | 11:05 AMफीफा वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड पर जीत के साथ मेसी ने अपने नाम किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Jul 16, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













