लैंडस्लाइड नहीं ख़ूबसूरती के लिए फेमस है वायनाड, जन्नत से कम नहीं हैं ये जगहें!

जिस वायनाड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बाद तबाई मची हुई है, वह इसके लिए नहीं बल्कि ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां तमाम ऐसी जगहें हैं जहां पहुंचकर आपको यह लगेगा कि मानों आप जन्नत में आ गए हों।
Wayanad
वायनाड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: जिस वायनाड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बाद तबाई मची हुई है, वह इसके लिए नहीं बल्कि ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां तमाम ऐसी जगहें हैं जहां पहुंचकर आपको यह लगेगा कि मानों आप जन्नत में आ गए हों। इसलीए बारिश, लैंडस्लाइड और तबाही से इतर आज हम आपको बताने वायनाड के सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में।

वायनाड केरल में पश्चिमी घाट के मध्य में एक मनोहर पर्यटन स्थल है। यहां की छोटी-छोटी लेकिन हरियाली से ढकी पहाड़ियों में वो मैग्नेटिक पॉवर है जो किसी धातु नहीं बल्कि घुमक्कड़ी इंसानों को अपनी ओर खींच लेता है। अगर आप भी की छुट्टी में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो वायनाड आकर आपको बेहतरीन आनंद मिलेगा। जिंदगी की सारी टेंशन यहां के झरनों में धुलकर बह जाएगी।

बाणासुर सागर बांध

Badasur Dam
बाणासुर बांध, वायनाड (सोर्स-सोशल मीडिया)

अगर आप वायनाड के आस-पास की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ मनोरंजक गतिविधियों का भी आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको बाणासुर सागर बांध जरूर जाना चाहिए। करमनाथोडु नदी पर बना यह बांध भारत का सबसे बड़ा बांध है, जो आसपास की पहाड़ियों और जलाशयों के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। रोमांच पसंद करने वाले लोग बांध क्षेत्र के आसपास बोटिंग, कयाकिंग और ट्रैकिंग जैसी अन्य गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। पास में ही बाणासुर हिल रिज़ॉर्ट है जिसे प्राकृतिक स्वर्ग भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें:-

वायनाड वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी

Wayanad Wildlife Sanctury
वायनाड वन्यजीव अभयारण्य (सोर्स-सोशल मीडिया)

वायनाड वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी वन्यजीव प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां हाथी, बाघ, तेंदुए, विदेशी पक्षी प्रजातियाँ आदि जैसे विभिन्न प्रकार के जानवर और पेड़-पौधे पाए जाते हैं। यह 344 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। वन के भीतर घने जंगलों और घास के मैदानों के जीप सफारी या ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां आने के लिए अगस्त और सितंबर बेस्ट माना जाता है।

सोचीपारा झरना

Sochipara Waterfall
सोचीपारा, जलप्रपात (वायनाड)

वायनाड आने के बाद आगर सोचीपारा झरना न देखने का मतलब है किसी के शरीर को छूकर रूह को छोड़ देने जैसा होगा। यह एक तीन-स्तरीय झरना है जो हमेशा ट्रैकर्स और प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है। सोचीपारा तक पहुँचने के लिए आपको चाय के बागानों और बांस के जंगलों से गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं यहां आस-पास आप पहाड़ों पर ट्रैकिंग कर सकते हैं साथ ही प्राकृतिक रूप से बने जलाशयों में नहाने का आनंद भी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-

Navbharat Live
navbharatlive.com