यूपी, पंजाब और केरल में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में बदलाव, नई तारीख अब 20 नवंबर
उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बदलाव किया है। इन राज्यों में उपचुनाव 13 नवंबर को होना तय था, जिसकी तारीख बदलकर अब 20 नवंबर कर दी गई है।
- Written By: साक्षी सिंह
13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में बदलाव
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बदलाव किया है। इन राज्यों में उपचुनाव 13 नवंबर को होना तय था, जिसकी तारीख बदलकर अब 20 नवंबर कर दी गई है।
क्यों टीली गई वोटिंग डेट
13 नवंबर को होने वाली वोटिंग को टालने के लिए कांग्रेस, बीजेपी समेत कई दलों ने चुनाव आयोग से अपील की थी। पार्टियों ने तर्क दिया था कि कई त्योहारों के की वजह से 13 नवंबर को वोटिंग कम हो सकती है।
ये भी पढ़ें:-उत्तराखंड: अल्मोड़ा सड़क हादसे में लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक, PMO ने की मुआवजे की घोषणा
सम्बंधित ख़बरें
क्या समय से पहले होंगे पंजाब-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव? कुंभ और जनगणना ने बदला फरवरी 2027 का पूरा प्लान
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
बंगाल में 4000 EVM जलकर खाक, बॉलीवुड फिल्मों की तरह मिटाए गए सबूत? सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
कई त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। कांग्रेस, भाजपा, बसपा, RLD, अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अनुरोध पर और कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया। आयोग ने तीन राज्यों केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर तक पुनर्निर्धारित किया है।
By-polls in Assembly Constituencies in Kerala, Punjab and Uttar Pradesh rescheduled from November 13 to November 20 due to various festivities pic.twitter.com/P2eaNMDhzb — ANI (@ANI) November 4, 2024
ये भी पढ़ें:-उत्तर प्रदेश में खत्म हो जाएंगे ऐसे सरकारी स्कूल, जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर BJP ने सौंपा था ज्ञापन
BJP ने यूपी में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में कहा था कि 15 नवंबर को पड़ रहे कार्तिक पूर्णिमा होने की वजह से गाजियाबाद, कुंदरकी, मीरापुर, और प्रयागराज में लोग तीन चार दिन पहले इकट्ठे जो जाते हैं। बीजेपी ने ये तर्क देते हुए कहा कि ऐसे में चुनाव आयोग को कार्तिक पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए तारीखों में बदलाव करना चाहिए। बीजेपी की मांग थी कि 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को चुनाव कराया जाए।
